विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Toxic में यश के साथ Bold Scenes हटवाने की खबरों पर भड़कीं कियारा आडवाणी, कहा- 'बिल्कुल बकवास...'

Published: Mon, 04 May 2026 05:22 PM (IST)

कियारा आडवाणी ने उन खबरों पर रिएक्शन दिया है जिसमें दावा किया जा रहा था कि वह टॉक्सिक (Toxic) से अपने इंटीमेट सीन्स हटवा रही हैं।

टॉक्सिक को लेकर उड़ीं खबरों पर भड़कीं कियारा आडवाणी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

टॉक्सिक को लेकर उड़ीं खबरों पर भड़कीं कियारा आडवाणी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही टॉक्सिक (Toxic) पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रही है। पहले फिल्म की रिलीज डेट टलने की खबर आई थी और फिर फिल्मी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) फिल्म में अपने रोमांटिक सीन्स से खुश नहीं हैं।

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कियारा आडवाणी ने जब से टॉक्सिक में यश के साथ अपने इंटीमेट सीन्स देखे हैं, वह इससे खुश नहीं हैं और इसे सीन्स को कम करवाना चाहती हैं। उन्होंने डायरेक्टर से रिक्वेस्ट की है कि सीन्स हटाए नहीं जा सकते हैं तो उसे कम कर दिया जाए। अब इन खबरों पर कियारा ने रिएक्शन दिया है।

टॉक्सिक की खबरों पर कियारा का रिएक्शन

कियारा आडवाणी ने एक पोस्ट के जरिए टॉक्सिक को लेकर उड़ रहीं अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है और इन खबरों को बकवास बताया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट रीशेयर किया है जिसमें दावा किया गया है कि कियारा डायरेक्टर से यश के साथ फिल्माए गए अपने बोल्ड सीन्स को कम करवाना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए कहा, "बिल्कुल बकवास।"

Kiara On Toxic

यह भी पढ़ें- दूसरी बार टली Toxic की रिलीज डेट, 4 जून को नहीं देगी दस्तक, Dhurandhar 2 को मात देने का मेकर्स का मास्टर प्लान

कब रिलीज होगी यश की टॉक्सिक?

टॉक्सिक सिनेमा की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों में से एक है जिसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। पहले यह फिल्म 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन मिडिल-ईस्ट में टेंशन की वजह से मेकर्स ने फिलम की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 जून कर दी। हालांकि, 4 जून को भी फिल्म की रिलीज टाल दी गई है और अभी तक नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

यश के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल निभा रही हैं। उनके अलावा फिल्म में तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, नयनतारा एक्ट्रेसेस मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं। टॉक्सिक के अलावा यश, रामायण में रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- फिर बदली Peddi की रिलीज डेट, Toxic की जगह अब राम चरण बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका