विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khushi Kapoor द आर्चीज गैंग के साथ ब्राजील में आई नजर, नेटफ्लिक्स के तुडुम प्रोग्राम में लेंगी भाग

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Thu, 15 Jun 2023 08:04 PM (IST)

Khushi Kapoor The Archies Gang एक्ट्रेस खुशी कपूर अपनी फिल्म द आर्चीज के कास्ट और क्रू के साथ ब्राजील में ...और पढ़ें

Khushi Kapoor The Archies Gang, Khushi Kapoor
Khushi Kapoor The Archies Gang, Khushi Kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। Khushi Kapoor The Archies Gang: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर जल्द द आर्चीज नामक फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा सुहाना खान, अगस्तस्य नंदा की भी अहम भूमिका है। अब सभी 2023 नेटफ्लिक्स टुडूम कार्यक्रम में भाग लेने ब्राजील पहुंचे हैं।खुशी कपूर ने तस्वीरें शेयर कर ब्राजील पहुंचने की जानकारी दी है। इसमें उन्हें फिल्म के कलाकारों के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है।

नेटफ्लिक्स तुडुम इवेंट 2023 कहां होने वाला है? 

गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स तुडुम इवेंट 2023 ब्राजील के साओ पाउलो 16 से 18 जून में होने वाला है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में सभी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सभी को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ने फ्लाइट से भी तस्वीरें शेयर की थी। इसके चलते उनके फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। हाल ही में ओटीटी नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल पेज पर भी इन सब के परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दी गई थी।

खुशी कपूर आर्चीज गैंग के साथ कहां गई हुई है?

अब खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें आर्चीज गैंग के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह अकेली खड़ी है। इसमें वह क्यूट पोज दे रही हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का फुल स्लीव क्रॉप टॉप पहन रखा है। इसके अलावा, उन्होंने बैगी पैंट पहन रखी है। एक तस्वीर में उन्हें युवराज मेंडा और वेदांग रैना के साथ पोज करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, तीसरी तस्वीर एक मिरर सेल्फी है।

नेटफ्लिक्स तुडुम कार्यक्रम 2023 में क्या आलिया भट्ट भी आएंगी नजर?

नेटफ्लिक्स तुडुम कार्यक्रम 2023 को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इसमें न्यूज, पार्ट, ट्रेलर और नेटफ्लिक्स ओरिजिनल के कई अनसीन फुटेज दिखाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में द आर्चीज की पूरी टीम भाग लेने पहुंची हैं। इस बीच, आलिया भट्ट भी इस कार्यक्रम में नजर आएंगी। दरअसल वह हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू करने वाली हैं। यह भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज और वीडियो शेयर करती है।