Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khushi Kapoor की फिल्म द आर्चीज का नया पोस्टर जारी, जाह्नवी कपूर ने की बहन के लुक की तारीफ

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 04:05 PM (IST)

    Janhvi Kapoor Khushi Kapoor The Archies जाह्नवी कपूर फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने अपनी बहन खुशी कपूर की फिल्म द आर्चीज के पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म को लेकर भी काफी उत्साह जताया है। जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म मिली आई थी।

    Hero Image
    Janhvi Kapoor Khushi Kapoor The Archies, Janhvi Kapoor

    नई दिल्ली, जेएनएन। Janhvi Kapoor Khushi Kapoor The Archies: जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जल्द जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा सुहाना खान, अग्स्तस्य नंदा की अहम भूमिका है। अब जाह्नवी कपूर ने पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द आर्चीज के पोस्टर पर जाह्नवी कपूर ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

    बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी छोटी बहन खुशी कपूर की फिल्म द आर्चीज के रिलीज हुए पोस्टर पर प्रतिक्रिया दी है। दोनों बहनें सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो और वीडियो पर मजेदार कमेंट करती रहती है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। जहां जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बन चुकी है। वहीं, अब खुशी कपूर अपना एक्टिंग डेब्यू करने के लिए तैयार है। वह सुहाना खान अगस्तस्य नंदा के साथ काम करती नजर आएंगी। वह इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

    द आर्चीज में खुशी कपूर का लुक कैसा है?

    सोमवार को निर्माताओं ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसमें खुशी कपूर को रेट्रो लुक में देखा जा सकता है। फैंस को खुशी कपूर का लुक पसंद आया है। वहीं, जाह्नवी कपूर ने भी बहन की तारीफ की है। उन्होंने खुशी कपूर और फिल्म की कास्ट के लिए एक मैसेज लिखा है। पोस्टर में खुशी कपूर को काउच पर बैठे हुए देखा जा सकता है। उनके बगल में युवराज मेंडा बैठे हुए हैं। सभी रेट्रो लुक में नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

    द आर्चीज में कौन-कौन हैं?

    खुशी कपूर के बगल में सुहाना खान, अगस्तस्य नंदा, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना जैसे लोग नजर आ रहे हैं। आईएएनएस से बातचीत में जान्हवी कपूर ने खुशी कपूर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और कहा था कि वह उनसे प्यार करती हैं। उन्होंने कहा था,

    "मेरा उनके साथ रिश्ता काफी खास है। मुझे लगता है कि मैं बहुत जरूरतमंद हूं। मुझे उसकी जरूरत होती है। जब तक मैं सो नहीं जाती मैं खुशी से मेरे कमरे में बैठने के लिए कहती हूं। जब मैं जागती हूं तो मैं उसके बिस्तर में घुस जाती हूं। मैं उसके साथ लड़ती हूं, जब वह मेरे साथ समय नहीं बिताती है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)