विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या AP Dhillon को डेट कर रही हैं Khushi Kapoor? 'द आर्चीज' एक्ट्रेस के नाम सिंगर ने बनाया ये स्पेशल गाना

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 23 Jun 2023 08:38 PM (IST)

Khushi Kapoor AP Dhillon Dating जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और एपी ढिल्लों के डेटिंग की खबरें चर्चा में ...और पढ़ें

Khushi Kapoor AP Dhillon Dating Rumors amid singer latest song on The Archies Actress Name
Khushi Kapoor AP Dhillon Dating Rumors amid singer latest song on The Archies Actress Name

HighLights

  1. क्या खुशी कपूर को डेट कर रहे एपी ढिल्लों?
  2. एपी ढिल्लों ने खुशी कपूर के नाम पर बनाया स्पेशल गाना
  3. गाने में खुशी कपूर के जिक्र ने बढ़ाया फैंस का शक

नई दिल्ली, जेएनएन। Khushi Kapoor AP Dhillon Dating: बॉलीवुड में अक्सर सेलिब्रिटीज की डेटिंग और ब्रेकअप की खबरें हेडलाइंस में छाई रहती हैं। बी-टाउन में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं, जिनके डेटिंग के कयास लगाए जाते हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है और वह कोई और नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) हैं।

खुशी कपूर इन दिनों सिर्फ अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए नहीं, बल्कि सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के साथ अपने डेटिंग के लिए भी सुर्खियों में हैं। उनके डेटिंग की अफवाह उस वक्त उड़ी, जब एपी ढिल्लों ने खुशी कपूर के नाम एक गाना बना दिया। फिर क्या, चारों ओर फैंस ये अनुमान लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है।

क्या खुशी कपूर और एपी ढिल्लों कर रहे डेटिंग?

दरअसल, हुआ यूं कि 'ब्राउन मुंडे' सिंगर एपी ढिल्लों का एक लेटेस्ट सॉन्ग सुर्खियों में है। इस गाने के चर्चा होने की वजह खुशी कपूर हैं। अपने लेटेस्ट सिंगल एल्बम 'ट्रू स्टोरीज' में सिंगर ने खुशी कपूर के नाम पर गाना बनाया है। उनका गाना 'जदों हस्से तां लगे तू खुशी कपूर' यानी 'जब तुम हंसती हो तो खुशी कपूर की तरह लगती हो' खूब चर्चा बटोर रहा है। जैसे ही एपी ढिल्लों का ये एल्बम आया, फैंस मान रहे हैं कि शायद वह खुशी कपूर को डेट कर रहे हैं।

AP Dhillon referencing Khushi Kapoor in his latest song

by u/nyxtron in BollyBlindsNGossip

कौन हैं एपी ढिल्लों?

एपी ढिल्लों एक इंडो-कैनेडियन सिंगर और रैपर हैं। उन्होंने 'एक्सक्यूसेस', 'ब्राउन मुंडे', 'इंसेन', 'दिल नू', 'तेरे ते' जैसे कई गाने गाए हैं। वह एक प्रोड्यूसर भी हैं, जिन्होंने कई गाने बनाए भी हैं। वह दुनिया के पसंदीदा सिंगर्स में से एक हैं और कई बॉलीवुड स्टार्स भी उनके फैन हैं।

बात करें खुशी कपूर की तो वह बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी व जाह्नवी कपूर की बहन हैं। जल्द ही खुशी नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है। शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी इसी मूवी से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।