Move to Jagran APP

Khesari lal: पापा बने खेसारी लाल! बोले- 'बजाओ सोहर', पवन सिंह पर मारा ताना, कहा- 'मैं तो हर 9 महीने में...'

Khesari lal Yadav on Pawan Singh खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। हाल ही में खेसारी की एक तस्वीर वायरल हुई छोटे बच्चे के साथ जिसके बाद बात दोनों की मर्दानगी पर आ गई।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi VajpayeePublished: Mon, 30 Jan 2023 12:22 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2023 12:58 PM (IST)
Khesari lal: पापा बने खेसारी लाल! बोले- 'बजाओ सोहर', पवन सिंह पर मारा ताना, कहा- 'मैं तो हर 9 महीने में...'
Khesari lal Yadav takes a dig a Pawan Singh Share photo with newborn baby

नई दिल्ली, जेएनएन। खेरासी लाल और पवन सिंह की दुश्मनी जग जाहिर है। दोनों के बीच इशारों-इशारों में एक दूसरे पर तंज कसने का सिलसिला चलता रहता है। नए साल की शुरुआत में उम्मीद थी कि ये टसल कम हो जाएगी पर ऐसा हुआ नहीं। खेसारी ने मजाक में पवन सिंह को अंकल कह दिया जिसे पावर स्टार ने अपनी मर्दानगी पर हमला समझा। अब एक बार फिर खेसारी ने इन्हें ये कह कर मिर्ची लगा दी है। खेसारी ने कहा, 'मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकता हूं, लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं गवा सकते हैं, वो मर जाएंगे लेकिन नहीं कर पाएंगे'।

loksabha election banner

पापा बने खेसारी?

हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो हॉस्पिटल में एक बच्चे को निहारते नजर आ रहे हैं। ये फोटो उनकी रियल लाइफ की नहीं बल्कि फिल्म गॉडफादर की है। इस फिल्म में खेसारी के साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आने वाली हैं। इस इसी फिल्म का एक सीन है जिसमें खेसारी न्यूबॉर्न को निहारते नजर आ रहे हैं। फोटो को डायरेक्टर पराग पाटिल ने शेयर किया है।

पवन सिंह को कहा था अंकल

इस पोस्ट के जरिए माना जा रहा है कि पराग ने पवन सिंह पर निशाना साधा है। क्योंकि उन्होंने कैप्शन में लिखा है- दुनियावालों अब गावा सोहर...' फैंस इस पर रिएक्शन देते हुए कह रहे है कि वाह क्या जवाब दिया है। लोग खेसारी को इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं और पवन सिंह का भी जिक्र किया जा रहा है।

मर्दानगी पर पहुंची बात

पवन सिंह और खेसारी लाल का ये सोहर विवाद बढ़ता जा रहा है। बता दें कि पिछले दिनों खेसारी लाल का एक बयान वायरल हुआ जिसमें उन्होंने इशारों इशारों में पवन सिंह को अंकल कह दिया था। जब ये बात पावर स्टार के पास पहुंची तो उन्हें पलटवार कर दिया और इसे अपनी मर्दानगी पर हमला समझा। एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी का बिना नाम लिए उन्हें 'सउरी वाला बच्चा' बता दिया।

ये भी पढ़ें

Bigg Boss 16 Top 5 Contestants: MC स्टैन से इस कंटेस्टेंट ने छीना ताज, शिव की मंडली को दिया 440 वोल्ट का झटका

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने ऐसा क्या कहा कि उन्हें मारने दौड़ी निमृत, गुस्से में बोलीं- तेरा मुंह तोड़ दूंगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.