विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्लॉकबस्टर KGF 2 के बाद ढाई साल तक Srinidhi Shetty नहीं की कोई भी फिल्म, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Published: Mon, 12 May 2025 03:01 PM (IST)Updated: Mon, 12 May 2025 03:05 PM (IST)

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने जागरण के मंच पर अपनी फिल्म हिट द थर्ड केस में देरी और ...और पढ़ें

केजीएफ फेम एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
केजीएफ फेम एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. केजीएफ से फैंस की फेवरेट बनीं श्रीनिधि शेट्टी
  2. लंबे समय बाद कमबैक पर बोलीं साउथ एक्ट्रेस
  3. नानी की हिट द थर्ड केस से बड़े पर्दे की वापसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई: साउथ की फेमस एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी को भला कौन नहीं जानता। यश की केजीएफ फ्रेंचाइजी से फैंस के दिलों में राज करने वाली श्रीनिधि ने जागरण के मंच पर खुलकर बात की है और लगातार सक्सेसफुल मूवीज देने के बाद भी उनकी अगली मूवी हिट द थर्ड केस में इतना टाइम क्यों लगा।

कमबैक पर श्रीनिधि का रिएक्शन

सफल फिल्मों का हिस्सा होने के बाद भी लंबे इंतजार की वजह बताते हुए श्रीनिधि कहती हैं, ‘वह मेरी च्वाइस थी। ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइज का हिस्सा होने के बावजूद मैंने ढाई साल तक कोई फिल्म नहीं की। कई कहानियां आईं, लेकिन मुझे दिलचस्प नहीं लगीं। कोई गारंटी नहीं है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद जैसा चाहिए वैसा काम मिलेगा। मैं सोच-समझकर चुनती हूं।

ये भी पढ़ें- KGF 3: खुशखबरी! लौट रहा है रॉकी भाई, केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर मेकर्स ने दे डाला बड़ा हिंट

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

किसी को दो-तीन साल में दस फिल्में करना है, पैसे कमाना है, तो उसमें भी कुछ गलत नहीं है। मुझे जिनके साथ काम करना है, वह पसंद आने चाहिए। मैंने अगली फिल्म एक नए निर्देशक के साथ की। उसके मुहुर्त पर नानी ने मुझे देखा और ‘हिट: द थर्ड केस’ में मौका दिया। मुझे फिल्म करते वक्त खुशी होनी चाहिए। पांच साल बाद ऐसा विचार नहीं आना चाहिए कि पैसों के लिए वो दो फिल्में क्यों कर लीं।’

केजीएफ 2 की सक्सेस पर बोलीं श्रीनिधि

‘केजीएफ 2’ की सफलता के बाद क्या स्टारडम बरकरार रखने का दबाव है? के उत्तर में श्रीनिधि कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि ऐसा तब होता है, जब आप खुद को स्टार समझने लग जाते हैं। ‘केजीएफ’ से मुझे नाम, शोहरत, प्यार बहुत कुछ मिला है, लेकिन उसका बोझ कंधों पर उठाकर नहीं चलती हूं। मैं अपना काम करके घर जाती हूं, जहां मैं बस श्रीनिधि हूं।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

घर पर माता-पिता, बहन से वही डांट-फटकार मिलती है। मुझे पर प्रेशर रहता है कि मैंने टेक अच्छे से किया या नहीं। मुझ पर बाहरी दिखावे का प्रभाव नहीं पड़ता। मुझे खुशी होनी चाहिए कि मैंने अच्छे से काम किया। उसके बाद जो पैसे वाली सफलता भी आएगी, वो एक्स्ट्रा बोनस है।’

मैं बस काम करने आई हूं- श्रीनिधि

पिछले दिनों श्रीनिधि मुंबई में थीं, जहां वह पैपराजियों से घिरी थीं। वह कहती हैं, ‘पैपराजियों का कल्चर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है। मैं तो कई बार मुंबई स्क्रिप्ट की नरेशन के लिए आई हूं। किसी को पता नहीं चलता है, क्योंकि मैं बताती नहीं हूं। कई कलाकार ऐसे होते हैं, जो काम करके निकल जाते हैं। हालांकि यह भी एक च्वाइस है। मेरी पसंद यह है कि मैं अपना काम करूं। सिर्फ काम बाहर आए, उतना काफी है।’

ये भी पढ़ें- Hit 3 Worldwide Collection: पुष्पा जैसे फायर निकले नानी, 11वें दिन बॉक्स ऑफिस की कमाई से रेट्रो को कर दिया पस्त