विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kashmera Shah No Makeup Look: बिना मेकअप कश्मीरा शाह को देख लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- रानू मंडल लग रही हो

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2022 11:26 AM (IST)

Kashmera Shah No Makeup Look कश्मीरा शाह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

Kashmera Shah troll for her No Makeup Look (Image: Insta)
Kashmera Shah troll for her No Makeup Look (Image: Insta)

नई दिल्ली, जेएनएन।Kashmera Shah No Makeup Look: बॉलीवुड स्टार्स के लिए मेकअप कितना जरूरी है वो उससे पूछिए जो बिना मेकअप लुक के सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल हो चुका हो। ताजा शिकार बनीं हैं कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह। कश्मीरा ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो मेकअप करती नजर आ रही हैं। लोगों ने इनका नो मेकअप लुक देखकर कश्मीरा को इतना ट्रोल किया कि अब वो भी ऐसा वीडियो शेयर करने से पहले 100 बार सोचेंगी।

नो मेकअप लुक में कश्मीरा शाह

जिंदगी के 50 से ज्यादा बसंत देख चुकी कश्मीरा शाह ने मेकअप के दौरान एक इंस्टा लाइव किया जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया। कश्मीरा ने सबको बताया कि उनका मेकअप प्रॉसेस क्या है। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के साथ-साथ अपने हेयर स्टाइलिश से भी सबको मिलवाया। पर लोग तो लग गए उनका मजाक उड़ाने में। कश्मीरा के पीछे से कृष्णा भी आए और पूछने लगे कि इसके मेकअप के कितने पैसे लगेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

हुईं ट्रोल

कश्मीरा शाह का नो मेकअप लुक देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, 'डरा दिया, इस रूप में तो कृष्णा भी डर जाए'। तो वहीं एक ने लिखा आप बिना मेकअप चंकी पांडे लग रही है। तो वहीं किसी ने कहा कि, 'क्यों बच्चों को डरा रही हो'। एक यूजर ने लिखा, 'कृष्णा भी कहा फंस गया'। तो किसी ने उन्हें भूत कहना शुरू कर दिया।

साजिद खान को भी किया था सपोर्ट

बता दें कि पिछली बार कश्मीरा तब निशाने पर आ गईं थीं जब उन्होंने बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट बन कर पहुंचे फिल्म मेकर साजिद खान को सपोर्ट किया था। साजिद खान पर अब तक 9 लड़कियों से ज्यादा ने मीटू का आरोप लगाया है। शर्लिन चोपड़ा सहित एक के बाद एक्ट्रेस सामने आ कर बता रही हैं कि कैसे साजिद ने उनका फायदा उठाने की कोशिश की थी। साथ ही उन्हें शो से निकालने की भी बात की लेकिन कश्मीरा शाह का मानना है कि उन्हें एक मौका जरूर मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें

KBC Junior Registration: 'केबीसी जूनियर्स' के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें हॉट सीट के लिए अप्लाई

Mirzapur 3: कालीन और गुड्डू भैया के बीच जारी रहेगी जंग, सुप्रीम कोर्ट का 'मिर्जापुर 3' पर रोक लगाने से इनकार