विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Swayambhu बनकर छाने को तैयार Nikhil Siddhartha, 'कार्तिकेय' एक्टर की फिल्म के टीजर पोस्टर्स ने मचाई खलबली

Published: Sat, 11 Apr 2026 07:35 PM (IST)

Kartikeya 2 से छाने वाले एक्टर निखिल सिद्धार्थ अपकमिंग फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं। जिसका टीजर रिलीज हो गया है।

स्वयंभू से तहलका मचाएंगे निखिल सिद्धार्थ

स्वयंभू से तहलका मचाएंगे निखिल सिद्धार्थ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निखिल सिद्धार्थ, जिन्हें 'कार्तिकेय 2' से जबरदस्त पहचान मिली, अब 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'स्वयंभू' के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का जो टीजर सामने आया है, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसमें निखिल एक बेहद खूंखार और शक्तिशाली योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं।

YouTube पर छाया 'स्वयंभू' का टीजर

'कार्तिकेय 2' (Kartikeya 2) फेम निखिल सिद्धार्थ (Nikhil Siddhartha) की फिल्म 'स्वयंभू' (Swayambhu) इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का मोस्ट अवेटेड टीजर रिलीज किया है, जिसमें फिल्म के बड़े स्केल, तीव्रता और एक दमदार सिनेमाई विजन की झलक देखने को मिलती है। जबरदस्त एक्शन सीन्स, शानदार विजुअल्स और एनर्जेटिक बैकग्राउंड स्कोर वाले इस टीजर ने दर्शकों के बीच भारी हाइप पैदा कर दी है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने देखते ही देखते 1.8 करोड़ (18 मिलियन) व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है और यह गिनती लगातार बढ़ती जा रही है।

 

इस दिन होगा पहला गाना रिलीज

इस उत्साह को और बढ़ाते हुए मेकर्स ने एक नई घोषणा की है। निखिल सिद्धार्थ का एक नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म का पहला गाना 'आजा धीररा' 16 अप्रैल को रिलीज होगा। इस पोस्टर में निखिल एक खूंखार योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं, जो घने जंगल के बैकग्राउंड में पूरी शिद्दत के साथ भाला ताने हुए हैं। इस बेहद लुभावनी झलक ने फिल्म के संगीत और विज़ुअल अनुभव को लेकर उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Pixel Studios LLP (@pixelstudiosoff)

 

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'योद्धा की भावना का जश्न मनाने वाला एक एंथम, Swayambhu का पहला सिंगल 'आजा धीररा' 16 अप्रैल को आ रहा है। 2026 की गर्मियों में सिनेमाघरों में धमाका होगा'।

क्या है फिल्म की कहानी?

भारत के स्वर्ण युग की भव्यता के बीच, फिल्म का टीजर एक ऐसी कहानी पेश करता है जो संस्कृति, वीरता और परंपराओं में गहराई तक बसी है। इस कहानी के केंद्र में 'सेंगोल' है, जो विरासत, न्याय और धर्म के इर्द-गिर्द घूमने वाली एक महागाथा की ओर इशारा करता है। निखिल सिद्धार्थ इसमें एक बेहद प्रभावशाली अंदाज में नजर आ रहे हैं और फैंस को यहां उनका एक बिल्कुल अलग रूप देखने को मिलेगा।

swayambhu (2)

'बाहुबली' और 'आरआरआर' की टीम ने किया काम

इस फिल्म के लिए इंडस्ट्री के बेहतरीन और दिग्गज तकनीशियनों व क्रिएटिव लोगों की एक असाधारण टीम साथ आई है। डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी के निर्देशन में बन रहे इस प्रोजेक्ट में 'KGF' और 'सालार' फेम रवि बसरूर का संगीत है। वहीं 'बाहुबली' और 'RRR' के सिनेमैटोग्राफर के.के. सेंथिल कुमार ने इसके विजुअल्स को शानदार बनाया है और 'बाहुबली' के ही टम्मीराजू ने इसकी एडिटिंग की है। इनके साथ ही कई अन्य नामी कलाकार इस टीम का हिस्सा हैं। लगभग 170 दिनों की लंबी शूटिंग के साथ, यह प्रोजेक्ट हाल के समय के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोडक्शंस में से एक है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

'स्वयंभू' का निर्माण पिक्सेल स्टूडियोज़ के भुवन और श्रीकर ने किया है। भारत के समृद्ध इतिहास और अमर गौरव को एक महाकाव्य श्रद्धांजलि के रूप में पेश की जा रही यह फिल्म, गर्मियों में साल 2026 में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें- निखिल सिद्धार्थ ने लोगों को इतिहास से खीखने की दी सलाह, कहा- 'आजकल पैन इंडिया शब्द को ज्यादा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।