सैयारा-आशिकी के टूट जाएंगे रिकॉर्ड्स! बॉक्स ऑफिस पर Kartik Aaryan का आएगा तूफान, रिलीज डेट पक्की
कार्तिक आर्यन की आगामी रोमांटिक थ्रिलर को लेकर चर्चा थी कि यह पोस्टपोन हो रही है। हालांकि, अब रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट आया है।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म की रिलीज पर अपडेट। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशिकी 2 हो या फिर सैयारा... रोमांटिक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर राज रहा है। अब कार्तिक आर्यन भी एक रोमांटिक ड्रामा लेकर आ रहे हैं जो उनकी पिछली रोम-कॉम फिल्मों से थोड़ी अलग होने वाली है।
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आगामी फिल्म का ऐलान पिछले साल ही हुआ था। फिल्म की पहली झलक देख लोगों को लगा कि यह 'आशिकी 3' है, लेकिन मेकर्स की तरफ से फिल्म का आधिकारिक टाइटल रिवील नहीं किया गया है।
क्या पोस्टपोन हो रही कार्तिक की फिल्म?
कार्तिक आर्यन की यह रोमांटिक फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कुछ समय पहले खबर आई कि फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। मगर अब फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु ने खुलासा किया है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन नहीं की गई है।
कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म?
दरअसल, कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म को टी-सीरीज का साथ मिला है। फिल्म प्लान के मुताबिक ही आगे बढ़ रही है और अभी इसका प्रोडक्शन का काम चल रहाहै। श्रीलीला के साथ कार्तिक पहली बार ऑन-स्क्रीन रोमांस करने वाले हैं। यह प्रोजेक्ट इस साल के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तय है।
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की दहाड़ से खौफ खा गए कार्तिक आर्यन, आगे खिसका दी Naagzilla की रिलीज डेट
जोर-शोर से चल रही फिल्म की शूटिंग
फिल्म में देरी को लेकर चल रही अटकलों के बावजूद डायरेक्टर ने पुष्टि की है कि फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है और पूरी तरह से सही ट्रैक पर है। फिल्म की जोड़ी ने पहले ही काफी उत्सुकता जगा दी है। जब 2025 में कार्तिक और श्रीलीला का पहला लुक सामने आया था, तब इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला था। फिल्म किस तारीख को रिलीज होगी, अभी इसको लेकर कोई अपडेट नहीं है।
कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में
अनुराग बसु निर्देशित रोमांटिक फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन करण जौहर निर्मित नागजिला (Naagzilla) में नजर आएंग। उनके पास एक बायोपिक भी है।
यह भी पढ़ें- 'Kartik Aaryan बॉलीवुड के पीआर किंग हैं...', Matka King एक्टर विजय वर्मा ने कसा कार्तिक पर तंज? इंटरनेट पर बवाल
