विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aaryan ने रिलेशनशिप स्टेटस पर तोड़ी चुप्पी, बताया ढूंढ रहे हैं अपने लिए किस तरह की लड़की

Published: Tue, 31 Oct 2023 02:25 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और हैंडसम बैचलर कार्तिक आर्यन बड़ी संख्या में फीमेल फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं। उनका ...और पढ़ें

File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Instagram
File Photo of Kartik Aaryan. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट हैंडसम बैचलर हैं कार्तिक आर्यन
  2. कार्तिक ने बताया उन्हें चाहिए कैसी लेडी लव
  3. फिल्म फ्रेडी के लिए कार्तिक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम बैचलर में से एक हैं। लड़कियां उनके गुड लुक्स की दीवानी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपना चार्म तो चलाया ही है। सोशल मीडिया पर भी वो तगड़ी फैन फॉलोइंग एंजॉय करते हैं। कार्तिक, जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है, वह अपनी लेडी लव की तलाश में हैं। उन्होंने हाल ही में इस बात से पर्दा उठाया कि उनकी ड्रीम गर्ल कैसी होनी चाहिए।

अवॉर्ड नाइट में कार्तिक ने खोले दिल के राज

कार्तिक आर्यन का नाम अब तक कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन किसी के भी साथ उन्होंने कमिटमेंट की बात ऑफिशियली स्वीकार नहीं की है। हाल ही में हुए ओटीटी प्ले अवॉर्ड शो में उन्हें फिल्म फ्रेडी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। जैसे ही वो स्टेज पर आए, उनसे उनकी ड्रीम गर्ल के बारे में पूछा गया, जिसका उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

कार्तिक को चाहिए ऐसी गर्लफ्रेंड

अवॉर्ड फंक्शन नेहा धूपिया और अपारशक्ति खुराना ने होस्ट किया। जब कार्तिक स्टेज पर आए, तो उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसी पार्टनर चाहिए। कार्तिक ने बताया कि उन्हें करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के कॉम्बिनेशन की लड़की चाहिए। वो जिसमें करीना और प्रियंका की अदाओं का मिक्शचर हो।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह किसे रईस, खूबसूरत, टैलेंटेड और मजाकिया की कैटेगरी में रखते हैं। कार्तिक ने कहा कि करीना कपूर खूबसूरत, रवीना टंडन मजाकिया और प्रियंका चोपड़ा को रईस की कैटेगरी में रखते हैं। टैलेंट में भी उन्होंने प्रियंका का नाम लिया।

'फ्रेडी' के लिए बढ़ाया था 15 किलो

फ्रेडी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद कार्तिक ने फैंस को उन्हें इस फिल्म में पसंद करने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही ये भी बताया कि मूवी के लिए उन्होंने 15 किलो बढ़ाया था, जिसे घटाने में अब उनकी बैंड बज रही है।