विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उनकी जीत लगती है पर्सनल...' Murlikant Petkar को अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड मिलने पर आया Kartik Aaryan का रिएक्शन

Published: Thu, 02 Jan 2025 06:36 PM (IST)

पैरालंपिक में देश का परचम लहराने वाले पैरा एथलीट मुरलीकांत पेटकर ( Murlikant Petkar) को अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित ...और पढ़ें

कार्तिक आर्यन ने दिया एथलीट मुरलीकांत पेटकर के अवॉर्ड मिलने पर रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)
कार्तिक आर्यन ने दिया एथलीट मुरलीकांत पेटकर के अवॉर्ड मिलने पर रिएक्शन (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. एथलीट मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा
  2. कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन फिल्म में निभाया था उनका रोल
  3. मुरलीकांत को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर आया कार्तिक आर्यन का रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन के लिए बीता साल 2024 काफी स्पेशल रहा है। भूल भुलैया 3 से लेकर चंदू चैंपियन जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया। आज खेल मंत्रालय ने एथलीट मुरलीकांत पेटकर और सुच्चा सिंह के लिए अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड की घोषणा की है। चंदु चैंपियन फिल्म में देश के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर का रोल कार्तिक आर्यन ने निभाया है। 

कबीर खान के निर्देशन में बनी चंदू चैंपियन मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब मुरलीकांत पेटेकर को सम्मानित करने पर अभिनेता कार्तिक आर्यन का रिएक्शन आया है। कार्तिक ने खुलासा किया है कि उनका किरदार पर्दे पर अदा करने का उनका अनुभव कैसा रहा था और अवॉर्ड मिलने की खुशी के बारे में एक्टर ने बताया है। 

ये भी पढ़ें- OMG! 'भूल भुलैया 3' के बाद Kartik Aaryan ने बढ़ाई फीस, 'तू मेरी मैं तेरा...' के लिए वसूल रहे इतने पैसे?

कार्तिक आर्यन को हुई खुशी 

समाचरा एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन ने एथलीट मुरलीकांत को अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 

यह खबर सुनकर बहुत खुश हूं। उनकी बायोपिक पर काम करने के दौरान मुझे उनकी जिंदगी के बारे में विस्तार से जानने का मौका मिला। उनकी हर जीत मुझे काफी निजी लगती है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में हिम्मत और संघर्ष का परिचय दिया है। भले ही नियति ने उनके सामने कई चुनौतियां रखी हों। मैं कई खेल हस्तियों से मिला हूं, लेकिन मुरलीकांत सर की खेल भावना और दृढ़ निश्चय बेजोड़ हैं। इस सम्मान के बारे में सुनकर नए साल की शुरुआत करना मेरे लिए काफी खास है। मुरलीकांत सर, आप हमारे देश के सबसे बेहतरीन चैंपियन हैं।

Photo Credit- Instagram

मुरलीकांत पेटकर ने जीता था पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल

80 वर्षीय मुरलीकांत पेटकर के बारे में बता दें कि उन्होंने खेलों में भारत के लिए पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीता था। साल 1972 में मुरलीकांत पेटकर ने जर्मनी के हेडलबर्ग पैरालंपिक में 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उस समय उन्होंने 37.33 सेकेंड में दूरी को पार करने का रिकॉर्ड बनाया था। एथलीट को 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद अब उन्हें अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

चंदू चैंपियन में कार्तिक की एक्टिंग की हुई थी तारीफ

कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन फिल्म में अहम किरदार की भूमिका निभाई थी। एथलीट मुरलीकांत के जीवन पर आधारित इस बायोपिक में कार्तिक ने उनके किरदार को बखूबी ढंग से निभाया। इसके लिए बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस ने एक्टर की तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release Date : सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार रूह बाबा, तय हुई रिलीज डेट