दुबई से लौटीं करिश्मा कपूर, मॉम बबीता ही नहीं स्टाइलिश बेटी समायरा भी दिखीं साथ, देखें तस्वीरें
डिवोर्स के बाद भी करिश्मा कपूर के बच्चे अपने पिता से मिलते रहते हैं। पिछले साल अपने 18 वें बर्थडे पर समायरा अपने पापा के साथ ही सेलिब्रेट करती नज़र आयीं थीं। बता दें कि नये साल के मौके पर करिश्मा कपूर..
मुंबई। नये साल का जश्न अभी कुछ दिनों तक जारी रहने वाला है। इस बीच वे स्टार्स जो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने देश से बाहर गए थे, अब इंडिया लौटने लगे हैं। करिश्मा कपूर भी गुरुवार को अपने बच्चों और मॉम संग मुंबई एयरपोर्ट पर दिखीं।
करिश्मा नया साल सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गयी थीं। एयरपोर्ट से आई इन तस्वीरों में करिश्मा के साथ उनकी मॉम बबीता भी नज़र आ रही हैं। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर की पत्नी बबीता ने शादी के बाद फ़िल्मों से दूरी बना ली थी। क्योंकि तब कपूर खानदान की बेटी और बहू फ़िल्मों में काम नहीं कर सकती थीं। बबीता दो खूबसूरत बेटियों की मां बनीं और इन दोनों ने ही इंडस्ट्री में अभिनेत्री के रूप में एक ज़बरदस्त पहचान बनाई। बबीता उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी स्टाइलिश हैं और करिश्मा के दोनों बच्चे भी बेहद प्यारे हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान की दोनों फेवरेट आंटी, दोनों मॉम और पिता सलीम ख़ान ने भी देखी ‘सिंबा’, देखें तस्वीरें
दुनिया जानती है कि करिश्मा कपूर ने नब्बे के दौर में बड़े पर्दे पर धमाल मचा कर रख दिया था। अपनी खूबसूरती ही नहीं अपने अभिनय से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनकी गिनती तब टॉप की अभिनेत्रियों में हुआ करती थी। शादी के बाद उनके फ़िल्मी करियर पर एक ब्रेक लगा और वो परिवार में व्यस्त हो गयीं ।
दो बच्चे भी हो गए लेकिन, पति संजय कपूर से निभ न सकी और दोनों ने डिवोर्स ले लिया। डिवोर्स के बाद करिश्मा मुंबई अपने दोनों बच्चों को लेकर आ गयीं थीं जहां उन्होंने उनकी परवरिश की। इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं बेटी समायरा अब बड़ी हो गयी है और काफी प्यारी है बेटा कियान भी क्यूट लग रहा है!
डिवोर्स के बाद भी करिश्मा कपूर के बच्चे अपने पिता से मिलते रहते हैं। पिछले साल अपने 18 वें बर्थडे पर समायरा अपने पापा के साथ ही सेलिब्रेट करती नज़र आयीं थीं। बहरहाल, बता दें कि नये साल के मौके पर करिश्मा कपूर ने अपने दोनों बच्चों संग दुबई के बुर्ज़ खलीफ़ा बिल्डिंग से एक तस्वीर शेयर की थी। बुर्ज़ खलीफ़ा की गिनती दुनिया के सबसे उंची इमारतों में होती है।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड नताशा से है वरुण धवन को बेहद प्यार, लेटेस्ट तस्वीरों में देखें दोनों फिर दिखे साथ
करिश्मा ने इस बिल्डिंग के 140 वीं माले से यह तस्वीर शेयर की थी। इस उंचाई से ली गयी इस फोटो में आप i न तीनों के साथ खूबसूरत दुबई की एक झलक भी ले सकते हैं।