विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunjay Kapoor की पत्नी प्रिया सचदेवा ने संपत्ति मामले में Karisma को घेरा, कहा- '14 करोड़ के बॉन्ड पहले ही...'

Published: Wed, 10 Sep 2025 01:44 PM (IST)Updated: Wed, 10 Sep 2025 04:34 PM (IST)

अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बच्चों ने अपने पिता संजय कपूर (Sunjay Kapur) की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। उन्होंने संजय कपूर की वसीयत को चुनौती दी है और दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने वसीयत में जालसाजी की है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने दायर की याचिका (फोटो-इंस्टाग्राम)
करिश्मा कपूर के बच्चों ने दायर की याचिका (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. दो हफ्ते बाद होगी अगली सुनवाई
  2. प्रिया सचदेवा को भेजा गया नोटिस
  3. दिल्ली हाईकोर्ट में दायर हुई याचिका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनकी संपत्ति का मुद्दा गर्माया हुआ है। 12 जून को उनका पोलो खेलते हुए कथित तौर पर हार्ट हटैक से निधन हो गया था। इसके बाद से ही संजय की संपत्ति को लेकर कई तरह की बातें आईं जिसमें उनकी मां और वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेवा को भी लेकर कई तरह की बातें सामने आईं।

कब है अगली सुनवाई?

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों द्वारा दायर एक याचिका स्वीकार कर ली गई है, जो उनके दिवंगत पिता और बिजनेसमैन संजय कपूर की कथित वसीयत को चुनौती दे रहे हैं। अदालत ने संजय की पत्नी प्रिया सचदेव को नोटिस जारी किया है और उन्हें 12 जून तक अपनी जानकारी में मौजूद सभी चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत सूची के साथ जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें- कौन है विक्रम चटवाल? Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी संग रहा गहरा रिश्ता; प्रॉपर्टी विवाद के बीच हो रहे हैं वायरल

संजय पहले दे चुके हैं कितना हिस्सा?

लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें पहले ही 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड उपहार में दिए जा चुके हैं। इस हिसाब से पिता संजय कपूर की संपत्ति से उन्हें प्रति माह 10 लाख रुपये दिए जा रहे थे। करिश्मा को इस शादी से दो बच्चे बेटा कियान और बेटी समायरा हैं। इस साल की शुरुआत में, एएनआई ने बताया था कि तलाक के दौरान, संजय ने अपने दोनों बच्चों के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे, जिन पर 10 लाख रुपये का ब्याज चुकाया गया था। इसके अलावा उन्होंने अपने पिता के एक घर को भी करिश्मा के नाम किया था।

वसीयत में की गई जालसाजी

अब करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी की मांग को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। अपनी याचिका में, दोनों बच्चों ने दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने संजय की वसीयत में जालसाजी की है। उन्होंने दलील दी कि उनके पिता द्वारा कथित तौर पर बनाई गई वसीयत कानूनी और वैध दस्तावेज नहीं है, बल्कि जाली और मनगढ़ंत है।

उन्होंने तर्क दिया कि इसी कारण से न तो कथित वसीयत की मूल प्रति उन्हें दिखाई गई और न ही उसकी कॉपी दी गई। बच्चों ने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें उक्त दस्तावेज़ की एक कॉपी दी जाए। इसके अलावा, अदालत से अनुरोध किया कि जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक प्रिया सचदेव को वसीयत पर अमल करने से रोका जाए।

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur के संपत्ति विवाद पर बहन ने तोड़ी चुप्पी, मां के साथ बुरा बर्ताव और भाभी को लेकर खोले बड़े राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।