विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

267 एपिसोड तक चला था Karisma Kapoor का टीवी शो, 67 साल की बिजनेसवुमन बनी थीं 'लोलो'

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:33 PM (IST)

22 साल पहले अभिनेत्री करिश्मा कपूर का टीवी शो छोटे पर्दे पर काफी अधिक पॉपुलर हुआ था।

करिश्मा कपूर का टीवी शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी/AI)

करिश्मा कपूर का टीवी शो (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी/AI)

HighLights

  1. 22 साल पहले आया था टीवी शो

  2. करिश्मा कपूर थी लीड एक्ट्रेस

  3. लंबे समय तक चला था धारावाहिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री के तौर पर करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को जाना जाता है। अपने सुनहरे एक्टिंग करियर के दौरान करिश्मा ने एक से बढ़कर एक मूवी के जरिए बड़े पर्दे पर शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बतौर एक्ट्रेस करिश्मा ने छोटे पर्दे पर भी राज किया है। 

22 साल पहले करिश्मा कपूर का टीवी शो आया था, जो लंबे समय तक टेलीकास्ट हुआ था। आइए इस लेख में जानते हैं कि 267 एपिसोड वाला वह धारावाहिक कौन सा था।

करिश्मा कपूर का कल्ट टीवी सीरियल 

हिंदी सिनेमा की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने टीवी पर किस्मत आजमाई है, लेकिन बहुत कम अदाकाराओं को छोटे पर्दे पर सफलता हाथ लगी है। उनमें से एक करिश्मा कपूर भी रही हैं, जिनका धारावाहिक करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी (Karishma: The Miracles of Destiny) काफी लोकप्रिय रहा था। 

यह भी पढ़ें- राहत इंदौरी ने लिखा था Govinda का सबसे रोमांटिक गीत, Kumar Sanu ने लगाए सुर; बसों में खूब बजता है ये कल्ट गाना

karisma kapoor tv show

साल 2003 में करिश्मा के इस टीवी सीरियल को सहारा वन टीवी चैनल पर टेलीकास्ट किया गया था। इस शो में करिश्मा ने 67 साल की एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन देवयानी की किरदार अदा किया था, जो उस दौर में दर्शकों को काफी पसंद आया था। एक साल तक करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी टीवी पर टेलीकास्ट किया गया।

karismakapoortvshow (1)

इस दौरान इसके 267 एपिसोड आए थे। जिनमें देवयानी के संघर्ष से लेकर सफलता की रोचक कहानी को दर्शाया गया था। कैसे एक साधाहरण से महिला कारोबार की दुनिया में अपना नाम कमाती है, उसका सार इस धारावाहिक के स्टोरी कॉन्सेप्ट में साफ नजर आया था।

karisma kapoor tv show (1)

आपको बता दें कि सिद्धार्थ सेन मल्होत्रा, अनुराग बसु, और तौलत सैयद जैसे निर्देशकों ने इस टीवी सीरियल को बनाया था, जबकि शो का स्क्रीनप्ले सचिन भौमिक, रफीक तालुकदार और नईम-एजाज द्वारा लिखी गई थी। आज भी करिश्मा कपूर के करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी को टीवी का कल्ट क्लासिक सीरियल माना जाता है। 

ये सेलेब्स भी आए थे नजर

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी में सिर्फ बतौर बॉलीवुड सेलेब्स करिश्मा कपूर ही अकेली मौजूद नहीं थीं, बल्कि सहारा वन के इस लोकप्रिय धारावाहिक में अरबाज खान, संजय कपूर, अरशद वारसी, जुगल हंसराज और विकास भल्ला जैसे कई फिल्मी सितारे भी नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- करिश्मा नहीं मानती सलमान की बात, तो कभी नहीं बनता ये चटपटा गीत; Sonu Nigam की आवाज में 26 साल बाद भी है कालजयी