विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करिश्मा नहीं मानती सलमान की बात, तो कभी नहीं बनता ये चटपटा गीत; Sonu Nigam की आवाज में 26 साल बाद भी है कालजयी

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

26 साल पहले सोनू निगम और अल्का याग्निक ने अपनी सुरीली आवाज में एक ऐसा चटपटा गाना गाया था, जो ...और पढ़ें

26 सालों से दिलों में बसा है ये चटपटा गाना/फोटो-यूट्यूब

26 सालों से दिलों में बसा है ये चटपटा गाना/फोटो-यूट्यूब

HighLights

  1. सलमान की जिद की वजह से आइकॉनिक बना गाना 

  2. करिश्मा कपूर को कपड़ों को लेकर नहीं करने दी मनमानी 

  3. सोनू निगम-अल्का याग्निक की आवाज में है अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करिश्मा कपूर और सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने साथ में बीवी नं वन, दुल्हन हम ले जाएंगे, जुड़वा, अंदाज अपना-अपना, जीत सहित कई हिट फिल्में दी हैं। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सलमान और करिश्मा की जोड़ी ने फैंस को कई हिट गाने दिए हैं।

इन्हीं हिट गानों में से एक आइकॉनिक गीत 26 साल पहले रिलीज हुआ था, जो आज भी बॉलीवुड के सबसे बेस्ट और चटपटे गानों में से एक है। कौन सा है वो गाना जिसमें सलमान खान की जिद के आगे झुक गई थीं करिश्मा कपूर, पढ़ें गाने से जुड़ा दिलचस्प किस्सा।

26 सालों से सोनू निगम की आवाज में सुन रहे हैं फैंस

जिस गाने की शूटिंग के दौरान सलमान खान (Salman Khan Songs) और करिश्मा कपूर के बीच बड़ा झगड़ा हो गया था, वह 26 साल पहले रिलीज हुई फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे का गाना 'प्यार दिलों का मेला है, फिर कोई क्यूं अकेला है गीत है (Pyaar Dilo Ka Mela Hai Song)। इस बेस्ट प्रपोजल गीत को सोनू निगम और अल्का याग्निक ने मुधर आवाज दी थी। हालांकि, डेविड धवन की फिल्म में गाने को शूट करने से पहले करिश्मा और सलमान के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था।

Screenshot 2026-10-15 181031

करिश्मा के रिवीलिंग कपड़ों से चिढ़ गए थे सलमान

सलमान खान के साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, करण जौहर के 'कॉफी विद करण-9' में खास मेहमान बनकर पहुंची करिश्मा ने प्यार दिलों का मेला है गाने से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए कहा,"हम दोनों बहुत लड़ाई करते थे। जब दुल्हन हम ले जाएंगे बन रही थी, तो मैं अपने आइकॉनिक आउटफिट को लेकर बहुत एक्साइटेड थी। मैं सोच रही थी कि आउटफिट से गाने में किल कर दूंगी और इनका रिएक्शन ऐसा था ये क्या पहना है तुमने? मैंने बोला क्या?

करिश्मा ने बात करते हुए आगे बताया कि सलमान खान उनके आउटफिट से इतना ज्यादा चिढ़ गए थे कि उन्होंने गाने को शूट करने से ही मना कर दिया। उसके बाद एक्ट्रेस ने मामले में निर्देशक डेविड धवन को बोलने के लिए कहा। करिश्मा बोलीं, "ये ऐसे थे कि अगर तुम ऐसी लगोगी तो मैं शॉट नहीं दूंगा। मैं गई और मैंने डेविड धवन को शिकायत कर दी और बोला कि सलमान उन्हें ये आउटफिट नहीं पहनने दे रहे। प्लीज उन्हें आप बोलो।"

शॉर्ट स्कर्ट के उड़ने से परेशान हो गए थे सलमान

जब करण जौहर ने करिश्मा से ये पूछा कि क्या सलमान उन्हें आउटफिट के लिए इस कारण टोक रहे थे, क्योंकि वह बहुत रिवीलिंग था? जिसके जवाब में करिश्मा ने कहा कि उनका आउटफिट शरीर से चिपका हुआ था और साथ ही खुला था।

सलमान ने करिश्मा के आउटफिट को लेकर आपत्ति जताने पर कहा, "उनकी स्कर्ट शॉट थी, तो वह बार-बार ऊपर चढ़ रही थी। हर टेक के बाद मुझे बोलना पड़ रहा था, क्योंकि एक तो वह ट्रांसपेरेंट थी।" उन्होंने कहा कि वह एनर्जेटिक कोरियोग्राफी में दिक्कत बन रही थी, जिससे उन्हें परेशानी हुई थी। हालांकि, करिश्मा को सलमान की बात मानने का काफी फायदा हुआ और ये गाना हिंदी सिनेमा का कल्ट गीत बन गया।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के मुरीद हुए सलमान खान, रणबीर-रणवीर की तुलना पर बोला कुछ ऐसा; बयान सुन फैंस हो जाएंगे शॉक्ड

यह भी पढ़ें- Salman Khan ने पिता सलीम खान को बताया असली मॉन्स्टर, बोले-'एक और दिन नहीं होता ...'