तैमूर को रणवीर से इस मामले में आगे बताया करीना ने, दीपिका समेत पूरी इंडस्ट्री को लग सकता है शॉक
करीना की ये बात सुनकर रणवीर ने हामी भी भरी और करीना के साथ खूब हंसे।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करीना कपूर ख़ान के बेटे तैमूर अली ख़ान की चर्चा मीडिया में लगातार होती रहती है। कभी उनके नाम का इस्तेमाल कर खिलौने तो कभी उनकी कूकीज डिमांड में आ जाती है। तैमूर मीडिया फ़ोटोग्राफर्स को भी पहचानने लग गए हैं। फ़ोटोग्राफर्स को हाय और बाय बोलते हुए तैमूर के कई वीडियोज़ इन्टरनेट पर वायरल हैं और ऐसे में मॉम करीना ने तैमूर अली ख़ान को लेकर हाल ही में नई और बड़ी बात कही है।
करीना का मानना है कि तैमूर तो सबसे स्टाइलिश माने जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह से भी ज्यादा स्टाइलिश हैं। जी हां, करीना ने यह बात हाल ही में हुए एक स्टाइलिश अवॉर्ड के दौरान कही है। दरअसल जब करीना को मोस्ट स्टाइलिश का अवॉर्ड मिला, तो करीना ने कहा कि वह यह अवॉर्ड अपने बेटे के बिहाफ में ले रही हैं, जिन्हें वह मानती हैं कि दुनिया के सबसे स्टाइलिश मैन वहीं हैं। उन्होंने रणवीर की तरफ इशारा करते हुए यहां तक कह दिया कि तैमूर रणवीर से भी अधिक स्टाइलिश हैं। वहीं रणवीर ने यह सुन कर हामी ही भरी और करीना के साथ खूब हंसे।
यह भी पढ़ें: कपिल के शो में वहीदा रहमान का खुलासा, क्या हुआ था जब अमिताभ बच्चन को मारा था थप्पड़!
बता दें कि रणवीर सिंह से जब हाल ही में पूछा गया था कि वह किस ख़ान के साथ काम करना चाहते हैं तो उन्होंने तैमूर अली ख़ान का ही नाम लिया था। वहीं करीना जो कि अब तक अपने पति सैफ के बारे में कहा करती थीं कि उनकी नज़र में अब वह सबसे स्टाइलिश हैं। अब वह अपने बेटे का नाम ले रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बात पर दीपिका पादुकोण और सैफ की क्या प्रतिक्रिया होगी।
यह भी पढ़ें: अनीता हसनंदानी की प्रेगनेंसी न्यूज़ की सच्चाई, बेबी बंप के साथ पोस्ट की तस्वीर
वैसे, रणवीर से भी ज्यादा स्टाइलिश कोई हो सकता है इस बात पर पूरी इंडस्ट्री भी शॉक हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। बताते चलें कि रणवीर और करीना जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म 'तख़्त' में साथ दिखाई देंगे। इस फ़िल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर भी होंगी।