Move to Jagran APP

करीना कपूर खान ने करिश्मा कपूर के बेटे कियान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- प्यार भरा पोस्ट

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी और तैमूर की अनदेखी तस्वीर साझा कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Sat, 12 Mar 2022 01:26 PM (IST)Updated: Sat, 12 Mar 2022 01:26 PM (IST)
Kareena Kapoor Khan wished Karisma Kapoor son Kiaan a happy birthday.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने दौर की महशूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके परिवार को लोग और एक्ट्रेस के दोस्त जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कियान को खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कियान और तैमूर के एक प्यारी तस्वीर साझ की है, जिसमें दोनों बैड पर बैठ कर पिज्जा खाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘क्या हम हमेशा बिस्तर पर पिज्जा खा सकते हैं...इस से ज्यादा कुछ मजेदार नहीं है, बड़े भाई हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। हमारे अनमोल लड़के कियान को जन्मदिन की मुबारक हो। बर्थडे ब्वॉय।’

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

समायार को दी शुभकामनाएं

वहीं, करिश्मा की बेटी समायरा ने शुक्रवार को अपना 17वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर करीना ने उनके बचपन की अनदेख तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इस तस्वीर में समायरा अपनी मां करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। समायरा को शुभकामनाएं देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मम्मा की बेटी.... हमारे लड़को के लिए शानदार, दयालु, कोमल और सुंदर बड़ी बहन... हमारी समायरा आज 17 साल की हो गई है। समायरा जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

आपको बता दें, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई थी। हालांकि साल 2016 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बच्चे कियान और समायरा है।

करीना कपूर की आने वाली फिल्म

बात अगर करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म में साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है। ये फिल्म प्रोटागोनिस्ट्स की यात्रा के अलग-अलग टाइम पीरियड में फैली हुई है। वहीं, फिल्म में उस दौरान हुईं कुछ राजनीतिक घटनाओं को भी दिखाया जाएगा। वायकॉम 18 स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को भारत भर में 100 से अधिक स्थानों पर फिल्माया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.