Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SOTY के सिक्वल में होंगे तैमूर अली ख़ान, मां करीना लेकर आई हैं ऑडिशन के लिए

    By Shikha SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 03 Apr 2018 11:28 AM (IST)

    करीना कह रही थीं कि वो तैमूर को 'स्टूडें ऑफ़ द ईयर 5' के ऑडिशन के लिए लेकर आई हैं... ...और पढ़ें

    Hero Image
    SOTY के सिक्वल में होंगे तैमूर अली ख़ान, मां करीना लेकर आई हैं ऑडिशन के लिए

    मुंबई। स्टार किड्स का बॉलीवुड में कदम रखना बहुत ही आम बात है और अब शायद बॉलीवुड के सबसे चहीते स्टार किड तैमूर अली  ख़ान भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। जी हां, यह ख़ुद करीना ने स्वीकार है, वो तो तैमूर को ऑडिशन के लिए भी ले आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना हाल ही में तैमूर को लिए मुंबई के महबूब स्टूडियो पहुंची थी। यहां वो अपनी गाड़ी से उतर कर तैमूर को गोद में लिए वैनिटी वैन की तरफ बढ़ रही थीं। रास्ते में करीना को मिले डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा जिनसे बात करते हुए करीना कह रही थीं कि वो तैमूर को 'स्टूडें ऑफ़ द ईयर 5' के ऑडिशन के लिए लेकर आई हैं। यह बात सुनकर करीना समेत सभी हंसने लगे और तैमूर अचानक रो पड़े। तैमूर और करीना का यह वीडियो वायरल हो गया है, आप भी देखें-

    यह भी पढ़ें: तस्वीरें: जानिये डिंपल कपाड़िया के साथ कौन है ये स्टार किड, ट्विंकल खन्ना भी थीं साथ

     

     

     

    #taimuralikhan is all set to star in #studentoftheyear5 according to momma #kareenakapoor as she brings along the cutie to her Ad shoot so he can get used to studio surroundings and he hates @punitdmalhotra hahaha #love #punintended #friday #followme @manav.manglani

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

    करीना ने भले ही तैमूर के इस डेब्यू की बात मज़ाक में कही हो मगर, हमें यकीन हैं कि तैमूर के फैन्स इस बात से बहुत ख़ुश हुए होंगे। वैसे, वो करण जौहर ही हैं जो स्टार किड्स को अपनी फ़िल्मों से लांच करते हैं, 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' से उन्होंने आलिया भट्ट और वरुण धवन को भी लांच किया था जो आज बॉलीवुड के बेहतरीन कलालारों में से एक हैं। तो, लाज़मी है कि  जब तैमूर फ़िल्मों में कदम रखेंगे तो करण की फ़िल्मों से ही रखेंगे! 'स्टूडें ऑफ़ द ईयर' के सिक्वल के बारे में बात की जाए तो करण जौहर इसके दूसरे सिक्वल की तैयारियों में लगे हुए हैं जिसमें लीड किरदार में टाइगर श्रॉफ शामिल हैं और इनके ओपोज़िट हिरोइन की तलाश जारी है। करीना दरअसल, इस स्तुदिओं में किसी कमर्शियल ऐड की शूटिंग के लिए आई थीं। करीना जल्द ही सोनम कपूर, स्वरा भास्कर के साथ फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नज़र आएंगी। 

    यह भी पढ़ें: बधाई हो! शादी के बाद आई अब विरुष्का से जुड़ी यह Good News