15 साल बाद पर्दे पर नजर आएगी करीना कपूर और Shah Rukh Khan की जोड़ी, Daddy Cool में ठुमके लगाती आएंगे नजर
एक्ट्रेस करीना कपूर खान और शाहरुख खान 15 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे। खबर है कि बेबो शाह रुख की किंग में काम करेंगी।
-1791281147942_m.webp)
शाह रुख खान और करीना कपूर
HighLights
करीना कपूर और शाहरुख खान 15 साल बाद साथ दिखेंगे
फिल्म 'किंग' के गाने में देंगी स्पेशल अपीयरेंस
साउथ अफ्रीका में इस महीने होगी गाने की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) करीब 15 साल बाद शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। खबर है कि एक्ट्रेस शाह रुख की आने वाली एक्शन-एंटरटेनर फिल्म 'किंग' (King) में एक स्पेशल अपीयरेंस देंगी।
करीना 'डैडी कूल' (Daddy Cool) नाम के गाने में सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना इस महीने के आखिर में साउथ अफ्रीका में शाह रुख के साथ इस स्पेशल गाने की शूटिंग करेंगी। बताया जा रहा है कि उन्होंने शूटिंग के लिए पांच दिन दिए हैं, और इसे बहुत बड़े पैमाने पर शूट करने की प्लानिंग है।
काफी स्पेशल सॉन्ग होगा डैडी कूल
पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, 'डैडी कूल को एक बहुत ही खास गाने के तौर पर तैयार किया जा रहा है और इसमें शाह रुख और करीना को ऐसे अंदाज में साथ लाया जाएगा जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। उम्मीद है कि यह 'किंग' फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक होगी, और मेकर्स इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।'
-1791282627016.webp)
इसके अलावा इस गाने में इंडियन और इंटरनेशनल आर्टिस्ट कोलैबोरेट करते नजर आएंगे। हालांकि इंटरनेशल आर्टिस्ट और सिंगर के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस गाने को सचिन- जिगर कंपोज करेंगे।
इन फिल्मों में साथ कर चुके हैं काम
खबरों के मुताबिक, 'डैडी कूल' में शाह रुख और करीना आपको एक ऐसे अवतार में नजर आएंगे जैसा दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। शाह रुख और करीना पहले 'कभी खुशी कभी गम' और 'डॉन' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन 'किंग' में उनका साथ दिखना पिछली फिल्मों से अलग होने की उम्मीद है। इन्हें आखिरी बार साथ में साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म रा.वन में देखा गया था।
मेकर्स शाह रुख खान के बर्थडे के मौके पर मूवी से जुड़ी कई अन्य जानकारियां शेयर करने पर विचार कर रहे हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे। फिल्म में शाह रुख खान के अलावा सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अरशद वारसी और राघव जुयाल हैं।
