विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शूटिंग शुरू करने के बाद Karan-Arjun से कटा था 'विलेन' का पत्ता, एक गलती की वजह से फिसली थी फिल्म

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:11 PM (IST)

सलमान खान और शाह रुख खान की कल्ट फिल्म करण-अर्जुन से इंडस्ट्री के एक मशहूर एक्टर का पत्ता कट गया था।

करण-अर्जुन फिल्म कास्ट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

करण-अर्जुन फिल्म कास्ट (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. सलमान और शाह रुख की कल्ट फिल्म

  2. 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर करण-अर्जुन

  3. करण-अर्जुन का हिस्सा बना था ये एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म करण-अर्जुन हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक मूवीज में से एक मानी जाती है। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर करण-अर्जुन को लेकर कई सारे किस्से सिनेमा जगत में मशहूर हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि करण-अर्जुन (Karan-Arjun) से बॉलीवुड एक मशहूर एक्टर का पत्ता शूटिंग शुरू करने के बाद कट गया था। आइए जानते हैं कि वह कलाकार कौन था। 

करण-अर्जुन का हिस्सा था ये कलाकार

फिल्म के 30 साल पूरे होने के खास मौके पर साल 2024 में फिल्म करण-अर्जुन को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था। उस दौरान मूवी के प्रमोशन को लेकर राकेश रोशन ने कई मीडिया इंटरव्यूज दिए थे। राकेश सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि करण-अर्जुन में पहले अभिनेता गुलशन ग्रोवर नेगेटिव रोल करने वाले थे, लेकिन वह शूटिंग शुरू होने के कुछ ही दिन बाद फिल्म से बाहर हो गए थे।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड के खूंखार विलेन की मौत के 10 साल बाद रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म, Sunny Deol संग किया था काम

gulshan grover (1)

राकेश ने बताया था- गुलशन ग्रोवर एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। फिल्म के लिए वे मेरी पहली पसंद थे। लेकिन उस समय वे कई मूवीज कर रहे थे। सुबह 11 बजे रिपोर्ट करने का समय होने के बावजूद, वे शाम 4 बजे आते थे। ऐसा कुछ दिनों तक हुआ। कुछ दिनों तक यह सब देखने के बाद, मैंने कुछ बदलाव करने का फैसला किया और गुलशन से अलग हो जाने का अनुरोध किया। साथ ही उनको इसके पीछे वजह बताते हुए भविष्य में किसी और फिल्म में साथ काम करने का वादा भी किया था। 

karan arjun (1)

बता दें कि फिल्म करण-अर्जुन में गुलशन ग्रोवर को सूरज सिंह के किरदार के लिए कास्ट किया गया था, जिसे बाद में भाबीजी घर पर हैं फेम अभिनेता आसिफ शेख ने बड़े शानदार तरीके से निभाया था।

90s की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म करण-अर्जुन

राकेश रोशन के डायरेक्शन करियर की सबसे सफल फिल्म के तौर पर करण-अर्जुन को जाना जाता है। इतना ही नहीं 90 के दशक की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म के तौर पर ये मूवी पहचानी जाती है। खास बात ये थी कि करण-अर्जुन के जरिए पहली बार शाह रुख खान और सलमान खान ने एक दूसरे के साथ किसी फिल्म में काम किया था।

यह भी पढ़ें- 31 साल बाद ममता कुलकर्णी के कल्ट गाने का बना रीमेक, अलका-ईला ने दी आवाज; नया वर्जन सुन 'राणा जी' भी नहीं करेंगे माफ!