Move to Jagran APP

व्हीलचेयर पर नजर आईं करण जौहर की मां, आठ महीने में हुईं हीरू जौहर की दो बड़ी सर्जरी

अब हाल ही में करण जौहर ने अपनी मां हीरू जौहर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर की मां हीरू जौहर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए करण ने अपनी मां को सुपरहीरो बताया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 30 Aug 2021 09:02 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 07:13 AM (IST)
हीरू जौहर, करण जौहर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। करण अक्सर अपने दोनों बच्चों यश जौहर और रूही जौहर के वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब हाल ही में करण जौहर ने अपनी मां हीरू जौहर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण जौहर की मां हीरू जौहर व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए करण ने अपनी मां को सुपरहीरो बताया है।

loksabha election banner

करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस वीडियो को शेयर किया है। ये वीडियो एक अस्पताल के अंदर का है। जहां करण की मां हीरू जौहर व्हीलचेयर पर नजर आ रही हैं। हीरू जौहर ने चेहरे पर मास्क भी लगाया है। वीडियो में करण जौहर अपनी मां से पूछते हैं, 'घर जा रहे हैं सभी के लिए कुछ मैसेज?' इस पर उनकी मां जवाब देती हैं, 'इस अस्पताल के पूरे स्टाफ का शुक्रिया, क्योंकि मैं उनसे झगड़ा करती थी और उन्हें धमकी भी देती थी।' इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टर को भी खासतौर पर शुक्रिया कहा।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां... मेरी सुपर हीरो। लॉकडाउन में उनकी दो बड़ी सर्जरी हुई हैं। पिछले 8 महीनों में, उनकी स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और उनकी सीधे पैर के घुटने का रिप्लेसमेंट। उन्होंने इन दोनों सर्जरी के दौरान अपनी जबरदस्त शक्ति और मजाकिया अंदाज को बनाए रखा। वो 79 के करीब हैं लेकिन जिंदगी के लिए उनकी उम्मीद एक मिलेनियल की तरह ही है। मुझे उन पर गर्व है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं माम्मा। आपके बच्चे घर पर केक और एक गाने के साथ इंतजार कर रहे हैं।'

करण जौहर के इस वीडियो को शेयर करते ही इस पर सितारों के कमेंट्स की झड़ी लग गई। सोनाक्षी सिन्हा. दीया मिर्जा, श्रेया घोषाल, बी प्राक, आथिया शेट्टी जैसे कई सितारों ने कमेंट कर हीरू जौहर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। बता दें कि करण जौहर अपनी मां के बेहद करीब हैं। 79 साल की उम्र में भी करण की मां अपने बेटे और दोनों पोता- पोती का बखूबी ख्याल रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी करण जौहर अपनी मां के कई वीडियो शेयर करते रहते हैं जब वो दोनों बच्चों के साथ खेलती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.