विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SOTY 2: टाइगर श्रॉफ की क्लास में करण जौहर ने दिया दो ‘छात्राओं’ को दाखिला

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 11 Apr 2018 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 11:21 AM (IST)

जागरण डॉट कॉम ने करीब दो महीने पहले ही बता दिया था कि इस फिल्म में तारा को कास्ट किया ...और पढ़ें

SOTY 2: टाइगर श्रॉफ की क्लास में करण जौहर ने दिया दो ‘छात्राओं’ को दाखिला
SOTY 2: टाइगर श्रॉफ की क्लास में करण जौहर ने दिया दो ‘छात्राओं’ को दाखिला

मुंबई। करण जौहर अक्सर बॉलीवुड में नए नए चेहरे लॉन्च करते हैं। आलिया भट्ट , वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा उन्हीं की देन हैं। अब वो अपने यहां कुछ नए स्टूडेंट्स को एडमिशन देने वाले हैं, ये ख़बर सबसे पहले आपको जागरण डॉट कॉम ने करीब दो महीने पहले ही बता दी थी और अब उस पर मुहर भी लग गई है।

करण जौहर स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर का दूसरा भाग बना रहे हैं। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ पहले ही फाइनल हो चुके हैं और तारा सुतारिया का भी नाम जुड़ गया है और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर रिवील भी कर दिया है। फिल्म में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे दूसरी लीडिंग लेडी होंगी। आपको याद होगा कि साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जबरदस्त सफ़ल रही थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बताया जा रहा है कि स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक फीमेल और दो मेल लीड आर्टिस्ट की बजाय बराबर की संख्या रहेगी। अनन्या और टाइगर की जोड़ी के साथ विनोद मेहरा के बेटे रोहन भी फिल्म में आने की ख़बर है ।

तारा एक डांसर हैं , वीजे हैं और टीवी एक्ट्रेस भी। तारा कोई नया चेहरा नहीं हैं। वो रितिक रोशन और ऐश्वर्या बच्चन स्टारर फिल्म गुज़ारिश में गाना गा चुकी हैं । टीवी रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में हिस्सा लिया था और उसके बाद बेस्ट ऑफ़ लक निक्की , ओय जस्सी जस्सी और शेक इट अप जैसे टीवी शो में काम किया।

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही बनने वाली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' इस साल 23 नवंबर को रिलीज़ होगी। ये वो समय होगा जब आमिर खान की ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान रिलीज़ हो चुकी होगी और शाहरुख़ खान की ज़ीरो आने वाली होगी।

यह भी पढ़ें: जौहर की Women's ब्रिगेड: SOTY 2 मिल सकता है इन ख़ूबसूरत चेहरों को एडमिशन