विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Deol Sangeet Video: करण देओल की संगीत सेरेमनी में एक साथ नजर आए सनी, बॉबी और अभय देओल, वायरल हुआ वीडियो

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Mon, 12 Jun 2023 11:20 PM (IST)

Karan Deol Sangeet Video करण देओल की संगीत समारोह में भाग लेने पूरा देओल परिवार एक साथ एक छत के ...और पढ़ें

Karan Deol Sangeet Video, Karan Deol video
Karan Deol Sangeet Video, Karan Deol video

नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Pre Wedding Sangeet Video: सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द बिमल राय की परपोती द्रिशा आचार्य से शादी करने वाले हैं। अब मुंबई में उनकी संगीत सेरेमनी काफी जोर-शोर से हुई है। करण की द्रिशा से कुछ समय पहले सगाई हो गई है। दोनों को इसके पहले मुंबई में एक साथ देखा गया था। दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

करण देओल किससे शादी करने वाले हैं?

शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई है। इसके पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें धर्मेंद्र के घर को सजाया गया था। अब करण देओल की संगीत सेरेमनी में कई लोगों ने भाग लिया है। इसमें देओल परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। सभी लोग काफी खुश है। सनी देओल के चेहरे पर संतुष्टि के भाव है। देओल परिवार को लंबे समय के बाद साथ देखा गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल को कहां साथ स्पॉट किया गया है?

एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल और अभय देओल को घर के बाहर पैपराजी को पोज देते हुए देखा जा सकता है। सभी ने कैजुअल पहन रखा है, जहां सनी देओल ने नेवी ब्लू शर्ट पहन रखी है। वहीं, उन्होंने ब्लू डेनिंग पहन रखी है। बॉबी देओल ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर पहन रखी है। अभय देओल ने जींस टीशर्ट और वेस्ट कोट पहन रखा है। वीडियो में घर में अंदर की लगी रोशनी भी नजर आ रही है। मेहमानों को भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए देखा जा सकता है। करण देओल के दादा धर्मेंद्र संगीत को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने ई टाइम्स से इस बारे में बातचीत करते हुए कहा था,

"मैंने कहा अगर करण को वह पसंद है तो उसे शादी कर लेनी चाहिए। मेरी द्रिशा से मुलाकात हो चुकी है। यह मुलाकात मेरे घर पर हुई थी और बहुत ही समझदार और खूबसूरत लड़की है। वह एक अच्छे परिवार से आती है।"

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी कब होने वाली है?

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी मुंबई में 18 जून को होने वाली है। वह इसे लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने इसके लिए काफी तैयारियां भी की है।