विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन है सनी देओल की होने वाली बहू Drisha Acharya, निर्देशक बिमल रॉय से भी रखती हैं गहरा नाता

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 07 May 2023 07:59 PM (IST)

Who Is Drisha Acharya द्रिशा आचार्य सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ शादी करने वाली है। दोनों एक-दूसरे ...और पढ़ें

Who Is Drisha Acharya, karan deol, sunny deol
Who Is Drisha Acharya, karan deol, sunny deol

नई दिल्ली, जेएनएन। Who Is Drisha Acharya: सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द द्रिशा आचार्य के साथ शादी करने वाले है। अब हम उनकी दुल्हनिया के बारे में सारी जानकारियां लेकर आए हैं। सनी देओल का बेटा करण देओल की इन दिनों शादी को लेकर खबरों में है। सबसे पहले हमने आपको बताया था कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की वर्षगांठ पर उन्होंने सगाई की थी। 

करण देओल जल्द शादी करने वाले है 

खबर है कि करण देओल ने द्रिशा आचार्य से सगाई कर ली है। शादी के पहले जानिए कौन है करण की दुल्हनिया। द्रिशा आचार्य की पहचान उजागर होने के बाद उनके बारे में कई नई जानकारियां खुलकर सामने आई है।

द्रिशा आचार्य बिमल रॉय की ग्रेट ग्रैंड डॉटर हैं

द्रिशा आचार्य प्रख्यात निर्देशक बिमल रॉय की रिश्तेदार हैं। वह उनकी ग्रेट ग्रैंड डॉटर हैं। खास बात यह है कि धर्मेंद्र ने बिमल रॉय की आखिरी फिल्म 'बंदिनी' में नूतन के साथ काम किया था। अब उनका पोता करण देओल बिमल रॉय की ग्रेट ग्रैंड डॉटर द्रिशा आचार्य से शादी करने जा रहा है।

 

द्रिशा अपने माता-पिता के साथ दुबई में सेटल है

द्रिशा के माता-पिता का नाम सुमित आचार्य और चीनू आचार्य है। दोनों दुबई में सेटल है। द्रिशा अपनी मां के साथ चीनू 1998 में दुबई शिफ्ट हो गई। वह मिडल-ईस्ट में एक टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं। द्रिशा अपनी मां की कंपनी में नेशनल प्रोग्राम मैनेजर का काम करती हैं।

करण देओल और द्रिशा आचार्य बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं

कहा जाता है कि करण देओल और द्रिशा आचार्य बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने इसे छिपाकर रखा था। दोनों अब जल्द शादी कर इसे सार्वजनिक करने वाले हैं।

द्रिशा आचार्य ने इंस्टाग्राम को प्राइवेट कर रखा है

द्रिशा आचार्य एक निजी व्यक्ति हैं। उनके इंस्टाग्राम को उन्होंने प्राइवेट कर रखा है। उनके टोटल 462 फॉलोअर्स है। खास बात यह है कि उन्हें रणवीर सिंह और अभय देओल भी फॉलो करते हैं। इससे पता चलता है कि वह बॉलीवुड के इनर सर्कल से भी कनेक्टेड है।

करण और द्रिशा की शादी की तैयारियां शुरू हो गई है

शादी की जानकारियां सूत्रों ने इस बारे में बताते हुए कहा, "अभी तक ज्यादा कुछ पता नहीं है। करण और द्रिशा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया है। दोनों ने धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की वर्षगांठ पर शादी करने का निर्णय लिया है। दोनों की परिवार इसे लेकर काफी उत्साहित है। शादी में खास मेहमानों के अलावा परिवार के लोगों को बुलाया जाएगा। तैयारियां शुरू हो गई है।"

View this post on Instagram

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी मुंबई में होगी

कहां जा रहा है कि करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी 16 से 18 जून के बीच मुंबई में होगी। दोनों मुंबई के ताज लैंड्स एंड में शादी कर सकते हैं।