विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Deol Wedding: शादी के बंधन में बंधे करण देओल और द्रिशा आचार्य, लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लगी दुल्हनिया

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 18 Jun 2023 01:02 PM (IST)

Karan Deol Wedding Photo बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने अपनी लेडी लव द्रिशा आचार्य के ...और पढ़ें

Karan Deol Drisha Acharya First Wedding Photo Sunny Deol Son Marriage- Photo Credit Instagram
Karan Deol Drisha Acharya First Wedding Photo Sunny Deol Son Marriage- Photo Credit Instagram

HighLights

  1. हो गई सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी
  2. करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की तस्वीरें आईं सामने
  3. लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लगीं करण की दुल्हनिया

 नई दिल्ली, जेएनएन। Karan Deol Wedding Photos: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल (Karan Deol) आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। करण और द्रिशा की शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

करण-द्रिशा की हो गई शादी

बी-टाउन की सबसे चर्चित शादियों में करण और द्रिशा की वेडिंग भी शुमार है। काफी समय से करण की शादी की तैयारियां हो रही थीं। तीन दिनों तक चले वेडिंग फंक्शन के वीडियोज और तस्वीरों ने भी इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। आज दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं।

लाल जोड़े में खूबसूरत लगीं द्रिशा

वेडिंग फोटोज में करण और द्रिशा को फूलों से सजे मंडप पर बैठकर शादी की रस्में पूरी करते हुए देखा जा सकता है। लाल जोड़े में प्रोड्यूसर बिमल रॉय की पोती द्रिशा आचार्य बहुत खूबसूरत लग रही थीं। द्रिशा ने प्लंजिंग नेकलाइन के साथ सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना, जिसे उन्होंने दो दुपट्टे से स्टाइल किया है। उन्होंने एक दुपट्टा अपने साइड में लिया और दूसरा सिर पर रखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

द्रिशा ने अपने लुक को चोकर, झुमके, मांग टीका, सोने के कड़े और लाल चूड़ियों से कम्प्लीट किया। मिनिमल मेकअप में द्रिशा बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, करण ऑफ व्हाइट आउटफिट में अपनी लेडी लव के साथ जंच रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

घोड़े पर बैठकर बारात लेकर आए थे करण देओल

करण देओल घोड़ी पर बैठकर वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे थे। करण देओल ने अपने पिता के साथ वेडिंग वेन्यू में एंट्री ली थी। दूल्हे राजा के पिता सनी देओल व्हाइट कुर्ता-पायजामा के साथ पेस्टल ग्रीन लॉन्ग कोट और रेड पगड़ी पहने जंच रहे थे। 

पोते की बारात में नाचे धर्मेंद्र

करण देओल की शादी में 87 साल के धर्मेंद्र भी पहुंचे। वह भांगड़े पर अपने बेटे सनी देओल और बाकी बारातियों के साथ नाचते हुए नजर आए। धर्मेंद्र ने शादी में ब्राउन कोट-पैंट पहन रखा था।

बात करें करण देओल की प्रोफेशनल लाइफ की तो उन्होंने 'पल पल दिल के पास' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्टर होने के साथ-साथ करण एक डायरेक्टर भी हैं। उन्होंने 'यमला पगला दीवाना 2' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।