विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: फिर एक नई लड़की के साथ दिखे Kapil Sharma, इतनी सारी दुल्हने देखकर चकराया फैंस का माथा

Published: Sun, 13 Apr 2025 01:10 PM (IST)

कपिल शर्मा ने अपनी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर-कॉमेडियन ...और पढ़ें

कपिल शर्मा ने नई फिल्म का पोस्टर किया रिलीज (Photo: Instagram)
कपिल शर्मा ने नई फिल्म का पोस्टर किया रिलीज (Photo: Instagram)

HighLights

  1. कपिल शर्मा ने शेयर किया नया पोस्टर
  2. कॉमेडियन ने फैंस को दी बधाई
  3. कब रिलीज होगी एक्टर की नई फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कपिल शर्मा ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 (Kis Kiska Pyaar karoon 2) की घोषणा की थी। इस फिल्म में उनकी तीन पत्नियां और एक गर्लफ्रेंड है। तब से एक्टर एक के बाद एक अपनी दुल्हनियों के चेहरे रिवील कर रहे हैं।

पंजाबी दूल्हा बने नजर आए कपिल

उन्होंने एक नए पोस्टर के साथ सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। इस फोटो में कपिल शर्मा एक पंजाबी दुल्हन के साथ पोज दे रहे हैं। कुछ ही समय में यह वायरल हो गई और फैंस इस पर रिएक्ट करने लगे। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें वह पंजाबी दूल्हा बने नजर उनके साथ में एक मिस्ट्री गर्ल है जिसके चेहरे पर बड़ा सा घूंघट है। उन्होंने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। एक फैन ने लिखा, "भगवान की दुआ से ये फिल्म सुपरहिट ब्लॉकबस्टर है।" एक अन्य ने लिखा,"आपकी फिल्म का इंतजार है।" इससे पहले उन्होंने निकाह वाली फोटो अपनी दुल्हन के साथ शेयर की थी।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor के बाद उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी करेंगी डेब्यू? ये पॉपुलर कॉमेडियन होगा हीरो

कॉमेडियन को मिले कई फिल्मों के ऑफर

बीते दिनों न्यूज 18 के साथ बातचीत में कपिल शर्मा ने खुलासा किया था कि ज़्विगाटो (Zwigato) के बाद, उन्हें कई फ़िल्मों के ऑफर मिले, जिनमें से कई फिल्मों में उन्हें सीरियस भूमिका निभानी थी। इस बारे में बात करते हुए,उन्होंने कहा,"ज़्विगाटो का ट्रेलर रिलीज होने के बाद, मुझे नौ फ़िल्मों के प्रस्ताव मिले। ये सभी सीरियस रोल थे। लेकिन यह स्पष्ट था कि उनमें से कई राइटर्स अपने काम को लेकर गंभीर नहीं थे।"

कपिल शर्मा और मनजोत सिंह जैसे सितारों से सजी फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 एक भरपूर कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी फिल्म है। अनुकल्प गोस्वामी इस फिल्म के निर्देशक हैं जबकि इसका निर्माण रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया है।

खबरों की मानें तो एक्ट्रेस पारुल गुलाटी, आश्रम फेम बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी और बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आएशा ने कपिल की तीनों पत्नियों का रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें: Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल ने दिखाया दूसरी दुल्हन का चेहरा, फैंस ने जोड़ा आश्रम की बोल्ड एक्ट्रेस से नाम