Move to Jagran APP

क्‍या कंगना रनोट की दी सीख मानेंगे रितिक रोशन?

रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच इशारों ही इशारों में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी है। अब कंगना ने रितिक से अफेयर की खबर पर अपना पक्ष रखा है।

By Tilak RajEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2016 07:25 AM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2016 09:11 AM (IST)
क्‍या कंगना रनोट की दी सीख मानेंगे रितिक रोशन?

मुंबई। रितिक रोशन और कंगना रनोट के बीच इशारों ही इशारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। पहले कंगना ने रितिक को 'एक्स' कहा। इसके बाद रितिक ने कहा कि उनका रिलेशन पोप से हो सकता है कंगना से नहीं। अब कंगना ने रितिक को एक सीख दी है।

loksabha election banner

एक साल पहले की बात है जब कंगना रनोट ने अपने जीवन में प्यार होने के संकेत दिए थे। यह बात और है कि वो उस समय भी चाहती थी कि सारी बातें निश्चित होने के बाद ही इस बारे में वो पब्लिक में बात करेंगी। इसके बाद यह खबर भी आई कि वो मिस्ट्री मैन रितिक रोशन हैं। हालांकि रितिक ने इस बात को खारिज कर दिया था।

देखिए, रणवीर सिंह का नया लुक, अब पहनी 'नथ'

सूत्रों ने बताया, 'रितिक इस रिलेशनशिप में जुड़े जरूर थे, मगर कंगना इसे लेकर और सुनिश्चिंतता चाहती थीं। साल 2010 में बनी फिल्म 'काइट्स' के दौरान भी इन दोनों में दोस्ती थी। इस दौर में रितिक अपनी लाइफ में मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। कंगना से वो हर मसले पर बात करते थे। यही कारण था कि वो करीबी दोस्त बन गए थे।'

इसके बाद साल 2013 में आई फिल्म 'कृष 3' के दौरान दोनों करीबी दोस्त बन गए। इधर सुजैन ने रितिक से तलाक ले लिया। इसके बाद लगा था कि इनका रिश्ता अगले स्तर पर जाएगा। मगर रितिक के करीबी ने बताया 'कंगना और रितिक इसके बाद भी लगातार मिल रहे थे। मगर एक बार इनके अलग होने की कहानी बाहर आई और रितिक ने इन बातों का खंडन कर दिया।'

'मस्तीजादे' का प्रमोशन करने पहुंचीं सनी लियोन का शेफ ने किया ऐसे वेलकम

इसके बाद भी इनके रिश्ते को हवा मिली। सूत्र ने बताया, 'दोनों आपस में लड़ते थे। दोनों को ये पसंद था। रिलेशनशिप भी ऑन और ऑफ मोड पर थी। मगर रितिक ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।'

हाल ही में रितिक रोशन से 'आशिकी 3' के मसले पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने ट्विटर पर तल्ख प्रतिक्रिया दी थी। इस पर कंगना ने लिखा, 'मैं दूसरे व्यक्ति के विचार का सम्मान करती हूं। यह बिल्कुल वैसा है जैसा हर व्यक्ति का दृष्टिकोण अलग होता है। मगर हां, जो भी होता है फिर उसे अपनी बात पर टिकना भी चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपनी ही कही हुई बात का विरोध करते हैं। इसलिए जो कहा है उस पर बने रहे और आगे बढ़ो।'

'एयरलिफ्ट' बन जाएगी 100 करोड़ कमाने वाली अक्षय की चौथी फिल्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.