विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lock Upp 2 में आकर Kangana Ranaut ने लगाई राम कपूर और धीरज धूपर की क्लास, कहा- 'शाह रुख का S भी नहीं...'

Published: Thu, 02 Jul 2026 10:18 AM (IST)

रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आईं और उन्होंने धीरज कपूर व राम कपूर को आड़े हाथ लिया।

लॉक अप 2 में कंगना रनौत की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स

लॉक अप 2 में कंगना रनौत की एंट्री। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) शुरू होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। शो में कई नामी सितारों की एंट्री हुई है जो किसी न किसी वजह से ऑडियंस का ध्यान रख रहे हैं।

लॉक अप के पहले सीजन को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने होस्ट किया था और दूसरा सीजन फराह खान (Farah Khan) व रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) होस्ट कर रहे हैं। अब लॉक अप सीजन 2 में कंगना की एंट्री हुई है जिन्होंने धीरज कपूर (Dheeraj Kapoor) और राम कपूर (Ram Kapoor) की जमकर क्लास लगाई है।

धीरज धूपर पर बरसीं कंगना

हाल ही में, लॉक अप सीजन 2 के अपकमिंग एपिसोड के लेटेस्ट प्रोमो में कंगना रनौत धीरज कपूर और राम कपूर की क्लास लगाती हुई नजर आईं। पहले उन्होंने धीरज कपूर को आड़े हाथ लिया। उन्होंने धीरज से कहा, "तुम खुद को शाह रुख खान बोल रहे हो। तुम में तो शाह रुख खान का S भी नहीं है यार। तुम में मेन कैरेक्टर एनर्जी है ही नहीं बिल्कुल। साइड में साइडलाइन होते जा रहे हो।"

यह भी पढ़ें- Lock Upp Season 2 में होगा पहला एलिमिनेशन, इन 5 कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा; किसका टूटेगा 1 करोड़ का सपना?

राम के बिहेवियर से भी खफा एक्ट्रेस

कंगना रनौत ने टीवी स्टार राम कपूर को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने एक्टर के नॉन-सीरियस बिहेवियर पर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा, "राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था और अगर आपको लगता है कि आप इस शो के लिए बहुत बड़े हैं तो आप यहां आए ही क्यों हैं? अपनी ये फूहड़पन दिखाने के लिए?" राम ने जवाब में कहा कि जब सही समय आएगा तो वह अपना सच शो में मौजूद लोगों से बेहतर तरीके से अपनाएंगे।

 

राम कपूर जैसे ही खुद को डिफेंड करते हैं, कंगना भड़क जाती हैं। उन्होंने कहा, "अगर खुद को इंप्रूव करना चाहते हो तो खुद को डिफेंड मत करो।" यह एपिसोड शनिवार को दिखाया जाएगा। लॉक अप सीजन 2 नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 'हर च्वाइस की एक कीमत होती है', Lock Upp सीजन 2 में लौटकर आ रही हैं 'क्वीन', वीकेंड पर आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट