विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कार्टून जैसे दिखने वाले को हीरो नहीं समझते' रणवीर सिंह को कंगना ने मारा ताना, RRKPK को बताया डेलीसोप की कहानी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 29 Jul 2023 03:51 PM (IST)

Kangana Ranaut कंगना रनोट अक्सर ही करण जौहर पर तंज कसती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया ...और पढ़ें

File Photo of Kangana Ranaut and Ranveer Singh
File Photo of Kangana Ranaut and Ranveer Singh

HighLights

  1. कंगना रनोट ने कसा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की स्टोरी पर तंज
  2. फिल्म को बताया डेली सोप जैसा
  3. रणवीर सिंह को उनकी ड्रेसिंग सेंस के लिए मारा ताना

नई दिल्ली, जेएनएन। करण जौहर (Karan Johar) के निर्देशन में बनी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का रिलीज के पहले धमाकेदार अंदाज में प्रमोशन किया गया। हर ओर इस फिल्म के चर्चे रहे। सेलेब्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताकर रणवीर-आलिया की केमेस्ट्री और एक्टिंग की तारीफ की। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो ऑडियंस के साथ-साथ कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने भी फिल्म का रिव्यू किया है। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने करण जौहर को रिटायर होने और रणवीर सिंह को ढंग के कपड़े पहनने तक की सलाह दे दी।

'रॉकी और रानी...' को बताया डेली सोप जैसा

कंगना रनोट, करण जौहर से अक्सर पंगा लेती रहती हैं। दोनों के बीच 36 का आंकड़ा है, जिसके बारे में पूरी इंडस्ट्री जानती है। सात साल बाद करण के निर्देशन में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई है। फिल्म ने 11.50 करोड़ के साथ डीसेंट ओपनिंग की है। जहां फिल्म की कहानी की तारीफ की जा रही है, वहीं, कंगना रनोट ने इसे डेली सोप से कंपेयर करते हुए करण जौहर पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा

''इंडियन ऑडियंस परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर बनी तीन घंटे लंबी फिल्म देख रही है और वहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन हमे डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की क्या जरूरत है। करण जौहर आपको शर्म आनी चाहिए एक जैसी फिल्म बार-बार बनाने के लिए। खुद को इंडियन सिनेमा का ध्वजवाहक कहना और उसे लगातार पीछे ले जाना। पैसे बर्बाद मत करो, यह इंडस्ट्री के लिए अच्छा समय नहीं है। रिटायर हो जाओ और यंग फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने दो।''

रणवीर सिंह को दी ढंग के कपड़े पहनने की सलाह

कंगना यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने रणवीर सिंह को भी आड़े हाथ ले लिया। एक्ट्रेस ने उनके लिए लिखा कि रणवीर को करण और उनकी ड्रेसिंग सेंस से प्रभावित होना बंद कर देना चाहिए। उसे नॉर्मल इंसानों की तरह ड्रेसअप करना चाहिए जैसे धर्म जी या विनोद खन्ना जी अपने जमाने में तैयार होते थे। इंडियन लोग कार्टून जैसे दिखने वाले व्यक्ति को हीरो के तौर पर नहीं समझते। सभी साउथ हीरो को देखें, वह कैसे तैयार होते हैं और खुद को प्राउड के साथ कैरी करते हैं। वह मैनली और इज्जतदार लगते हैं...वह हमारे देश अपने कल्चर को खराब नहीं करते।''

'रॉकी और रानी...' कास्ट

फिल्म की कास्ट में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र देओल भी मुख्य रोल में हैं।