यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Cauvery Calling: कंगना रनौत, काजल अग्रवाल और तमन्ना भाटिया ने ऐसे की भावुक अपील, देखें वीडियो
काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उनके अलावा कंगना रनौत और तमन्ना भाटिया को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, काजल अग्रवाल और तमन्ना भाटिया ने कावेरी नदी को बचाने के लिए चल रहे अभियान में अपना भी योगदान दिया हैंl इसके अलावा इन लोगों ने एक वीडियो शूट कर लोगों से इस अभियान से जुड़ने की भी बात कही हैंl
कावेरी नदी को बचाने को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत, तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल ने लोगों से एक भावुक अपील भी की हैl
View this post on Instagram
इसमें इन तीनों को कावेरी बचाव आंदोलन से जुड़कर इसके बारे में जागरूकता फैलाते हुए देखा जा सकता हैl काजल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उनके अलावा कंगना रनौत और तमन्ना भाटिया को कावेरी नदी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को बताते हुए देखा जा सकता हैl इसके अलावा उन्होंने लोगों से कावेरी नदी को बचाने का आवाहन भी किया हैl
काजल अग्रवाल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारे किसान 100 करोड लोगों का पेट भरते हैं लेकिन वह खुद भूखे रह जाते हैंl कावेरी नदी को बचाकर हम किसानों की स्थिति में सुधार ला सकते हैंl तमन्ना भाटिया, कंगना रनौत और मैं मिलकर यह करके दिखाएंगेl आप क्या सोचते हैं? आप इस लिंक पर अपना सहयोग भी दे सकते हैंl'
गौरतलब है कि कंगना रनौत, तमन्ना भाटिया और काजल अग्रवाल ने लोगों से कावेरी नदी को बचाने का आवाहन किया है और एक वीडियो शूट किया हैl इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कावेरी नदी को बचाने का आवाहन किया हैl
यह भी पढ़ें: Prassthanam song Dil Bevda Release: संजय दत्त की फिल्म के गाने के बोल है 'दिल बेवड़ा'
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 70 वर्षों में कावेरी नदी 40 वर्ष तक सूख गई है इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि चेन्नई शहर निर्जल हो चूका हैंl
फोटो क्रेडिट - काजल अग्रवाल twitter
