विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्‍त पर बन रही फिल्‍म पर कंगना ने बताया सब सच-सच

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 04 Jan 2016 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jan 2016 12:02 PM (IST)

वैसे तो कंगना रनोट इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्‍म 'रंगून' में व्‍यस्‍त हैं, मगर उनके संजय दत्‍त की बायोपिक में भी नजर आने की चर्चाएं थीं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कंगना रनोट के लिए पिछला साल मिला-जुला रहा। एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' सुपरहिट हुई तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म 'कट्टी बट्टी' बुरी तरह फ्लॉप भी रही। खैर, इस साल वो विशाल भारद्वाज के साथ मिलकर जरूर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती हैं। इन दिनों वो विशाल की फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में ही व्यस्त हैं, जो द्धितिय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

Photos : मूवी डेट पर गए रितिक रोशन लौटे ऑटो से घर

वैसे संजय दत्त की बायोपिक में भी कंगना के नजर आने की चर्चाएं थीं, मगर उन्होंने इस तरह की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। कंगना ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें एप्रोच ही नहीं किया गया है। जबकि रिपोर्टों के मुताबिक, संजय दत्त की जिंदगी पर बन रही फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ कंगना के भी स्क्रीन शेयर करने की खबरें थीं।

'दृश्यम' के बाद तब्बू लेकर आ रहीं 'फितूर', फर्स्ट लुक देख हो जाएंगे फिदा

हालांकि कंगना ने कहा कि फिलहाल वो विशाल भारद्वाज की 'रंगून' में व्यस्त हैं और राजकुमार हिरानी की फिल्म नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मैं राजू सर का अपमान नहीं करना चाहती हूं, मगर सच यही है कि मुझे इस फिल्म के लिए एप्रोच नहीं किया गया है। इस वक्त मैं 'रंगून' में व्यस्त हूं।' आपको बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक में 17 साल की उम्र से अब तक उनकी जिंदगी के हर पहलू को दिखाया जाएगा।