यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अनुपम खेर की पोस्ट पर कंगना रनोट ने ली चुटकी, लिखा- 'मार्च में पैदा होने वाले सारे लोग...', छूटी यूजर्स की हंसी
बॉलीवुड के दिग्गज और वर्सटाइल एक्टर Anupam Kher ने फिल्म इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है। पिता से लेकर ...और पढ़ें

HighLights
- 7 मार्च को है अनुपम खेर का बर्थ डे
- अपने बर्थ डे पर कुछ अलग करेंगे अनुपम खेर
- इसी महीने है कंगना रनोट का भी बर्थ डे
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने दम पर धाक जमाने वाले एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई तरह के रोल कर इंडस्ट्री में अपनी इमेज बनाई है। पिता से लेकर दादा और विलेन तक के किरदार में अनुपम खेर ने अपनी धाक जमाई है। कल यानी 7 मार्च को उनका बर्थ डे है। अनुपम खेर ने खुद ही अपने बर्थ डे की अनाउंसमेंट की है, लेकिन इस वीडियो पर कंगना रनोट के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है।
बर्थ डे पर कुछ नया करेंगे अनुपम खेर
अनुपम खेर हर साल अपने बर्थ डे पर कुछ नया और हटकर करना पसंद करते हैं। ग्लैमर की चकाचौंध से दूर वह अनुपम अपने जन्मदिन पर सादगी भरी जिंदगी का आनंद जरूर लेते हैं। अगर ये न ह, तो वह कुछ नया सीखने की ललक जरूर रखते हैं। कभी स्विमिंग सीखते हुए, तो कभी कोई एक्टिविटी करते हुए, अनुपम हर साल अपना बर्थ डे इसी तरह बिताते हैं। इस बार भी वह कुछ नया करने वाले हैं।
इंस्टाग्राम पर अनुपम खेर ने वीडियो पोस्ट कर बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अपने बर्थ डे पर वह कुछ नया करेंगे। यह जो भी होगा, उन्हें उम्मीद है कि इसकी जर्नी खूबसूरत होगी। अनुपम ने कहा कि वह इसकी अनाउंसमेंट कल (7 मार्च) को करेंगे। इस वीडियो पर फैंस ने ढेरों कमेंट किए, लेकिन सबसे मजेदार कमेंट कंगना रनोट (Kangana Ranaut) का रहा, जिस पर यूजर्स की नजर गई।
मार्च में पैदा होने वालों पर बोलीं कंगना
इस वीडियो पर 'धाकड़' एक्ट्रेस कंगना ने कमेंट किया, 'सारे सेक्सी लोग मार्च में पैदा हुए हैं...।' बता दें कि एक्ट्रेस का बर्थ डे 23 मार्च को है। इसलिए कंगना ने अनुपम खेर के वीडियो पर ऐसा कमेंट किया।
इसलि
एक्ट्रेस के इस कमेंट पर यूजर्स ने खूब मजे लिए। वहीं, जिनका बर्थ डे मार्च में ही होता है, उन्होंने कंगना की बात पर सहमति जरूर जताई।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के बर्थ डे पर हुई बड़ी अनाउंसमेंट, Ram Charan के साथ इस फिल्म में दिखाएंगी जलवा
