विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहां गुम हो गईं 'कलयुग' की एक्ट्रेस? 21 साल में बदल गई पूरी काया, पहचान नहीं पाएंगे आप!

Published: Sun, 25 Jan 2026 05:24 PM (GMT+05:30)

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म कलयुग और इसके गाने काफी पसंद किए गए थे। इस फिल्म में रेणुका की ...और पढ़ें

कलयुग की एक्ट्रेस को अब पहचानना होगा मुश्किल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

कलयुग की एक्ट्रेस को अब पहचानना होगा मुश्किल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहित सूरी निर्देशित फिल्म कलयुग (Kalyug) बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में कुणाल खेमू से ज्यादा ध्यान 'रेणुका' का किरदार निभाने वाली अदाकारा ने बटोरी थी। उनका रोल भले ही छोटा सा था, लेकिन वह इससे स्टार बन गई थीं और उन्हें खूब सराहा गया।

कलयुग मूवी में रेणुका की ये भूमिका स्माइली सूरी (Smilie Suri) ने निभाया था जो डायरेक्टर मोहित सूरी की बहन हैं और पूजा भट्ट व आलिया भट्ट की कजिन हैं। स्माइली ने कलयुग से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था और फिर इक्का-दुक्का मूवी करके सिनेमा से हमेशा के लिए गायब हो गईं। 

कलयुग के बाद नहीं मिलीं फिल्में

कलयुग के बाद स्माइली सूरी ने एन. चंद्रा की फिल्म ये मेरा इंडिया (Yeh Mera India) में काम किया था जो नेशनल अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने इमरान हाशमी की क्रूक में कैमियो किया और फिर हमेशा के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गईं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा था कि उन्हें लगा था कि कलयुग मूवी के बाद उन्हें बहुत सारी फिल्में मिलने लगेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Kalyug Actress

जोधा अकबर का भी हिस्सा रहीं एक्ट्रेस

बहुत कम लोग जानते हैं कि स्माइली सूरी फेमस टीवी शो जोधा अकबर (Jodha Akbar) का भी हिस्सा थीं। जी हां, शुरू में उन्होंने फेमस रोल रुकइया बैगम की भूमिका निभाई थी लेकिन किसी कारण से वह शो से बाहर हो गईं और उनकी जगह लवीना टंडन ने ली। वह अपने पूर्व पति विनीत भांगरा के साथ नच बलिये में भी आई थीं।

Kalyug Actress

पर्सनल लाइफ रही मुश्किलों भरी

स्माइली सूरी की निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही। दो साल में पति विनीत से तलाक और फिर डिप्रेशन से जूझने के बाद उन्होंने फिल्मी वर्ल्ड में वापसी की। उन्होंने एक दशक के बाद साल 2024 में हाउस ऑफ लाइस से एक्टिंग में वापसी की थी।

 

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

आज स्माइली भले ही फिल्मों या टीवी में ज्यादा एक्टिव न हों, लेकिन सोशल मीडिय पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 30 हजार लोग फॉलो करते हैं। 42 साल की एक्ट्रेस का लुक काफी बदल गया है।

यह भी पढ़ें- 11 अवॉर्ड, 36 साल छोटी हीरोइन संग 'Kiss'; सुपरस्टार ने मुफ्त में किया काम... टॉप 10 फिल्मों में थी शामिल