विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol: इतने वर्षों में कैसे गोरी हो गईं काजोल? एक्ट्रेस ने आखिरकार किया इस सीक्रेट का खुलासा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 10 Feb 2023 11:10 AM (IST)

Kajol एक्ट्रेस काजोल की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की ए लिस्ट एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने अब तक कई हिट फिल्में ...और पढ़ें

File Photo of Kajol Devgn. Photo Credit: Instagram
File Photo of Kajol Devgn. Photo Credit: Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। काजोल फिल्म इंडस्ट्री की मंझी हुई कलाकार मानी जाती हैं। 90 के दशक में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और तब से लेकर अब तक उन्होंने कई हिट फिल्में डिलीवर की हैं। दर्शकों के साथ ही वह क्रिटिक्स की भी पसंद बनी रही हैं। फिल्मों के अलावा काजोल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। मगर कई बार उन्हें स्किन टोन के लिए ताने मारे गए हैं।

दरअसल, काजोल ने जब डेब्यू किया था तब उनका स्किन टोन सांवला था। मगर पिछले कुछ वर्षों में उनका स्किन कलर काफी लाइट और गोरा हो गया है। उन्हें अक्सर स्किन टोन के लिए क्रिटिसाइज किया गया है। ऐसे में उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है कि उन्होंने स्किन वाइटनिंग सर्जरी कराई है। काजोल ने अब तक तो इन पर कोई जावब नहीं दिया था। लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने आखिरकार खुलासा कर ही दिया कि इतने वर्षों में उनकी गोरी कैसे हो गई।

काजोल ने बताया गोरे होने का राज

काजेल ने इंस्टा स्टोरी पर काले कपड़े से ढके चेहरे की तस्वीर शेयर की। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जो भी लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं गोरी कैसे हो गई #sunblocked #sunfunbeatable'

ओटीटी पर रिलीज हुई 'सलाम वेंकी'

काजोल आखिरी बार 'सलाम वेंकी' फिल्म में नजर आई थीं। दर्शकों को यह फिल्म अच्छी लगी। क्रिटिक्स के बीच भी मूवी का परफॉर्मेंस एवरेज रहा। काजोल की यह फिल्म आज जी5 (Zee 5) पर रिलीज हो चुकी है।

जल्द ही काजोल वेब सीरीज 'द गुड वाइफ' में नजर आएंगी। यह इसी नाम की वेब सीरीज का इंडियन एडॉप्शन है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस में इन फैसलों ने पलट दिया पूरा गेम, फिनाले से पहले दिखाए गए यह तगड़े ट्विस्ट

यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant-Adil Khan: आदिल के सपोर्ट में आईं शर्लिन चोपड़ा, बोलीं- भाई के बारे में सुनकर अच्छा नहीं लग रहा