विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं पहली ऐसी लड़की...' शादीशुदा खेसारी लाल के प्यार में कैसे पड़ी काजल राघवानी? Rise and Fall 2 में किया खुलासा

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:14 PM (IST)

काजल राघवानी ने 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ अपने पांच साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी

HighLights

  1. काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव संग रिश्ते का खुलासा किया

  2. 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में शेयर किया निजी अनुभव

  3. पांच साल चला था काजल और खेसारी का रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काजल राघवानी (Kajal Raghwani) इन दिनों रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 (Rise and Fall Season 2) में नजर आ रही हैं। यहां उन्होंन भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal yadav) के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

हालिया एपिसोड में काजल ने बताया कि कैसे साथ काम करते हुए वे दोनों करीब आए और फिर उन्हें प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि अलग होने के बाद भी खेसारी अपनी जिंदगी में उन्हें जरूर याद करते होंगे।

खेसारी से मैंने बहुत कुछ सीखा - काजल

काजल ने बताया कि खेसारी के साथ काम करते हुए उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। अपने साथी कंटेस्टेंट मनीष यादव से बात करते हुए काजल ने कहा, 'मुझे खेसारी जी के साथ काम करना सबसे ज्यादा पसंद आया और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, जैसे कि कड़ी मेहनत कैसे की जाती है। उन्होंने मुझे यह भी सिखाया कि कभी-कभी अगर शूटिंग का समय बढ़ जाए, तो भी काम करना चाहिए।'

Kajal

मनीष ने काजल से क्या किया सवाल?

इसके बाद बातचीत उनके प्रोफेशनल रिश्ते से हटकर उनके रोमांटिक रिश्ते की ओर मुड़ गई। जब मनीष ने काजल से एक शादीशुदा आदमी के प्यार में पड़ने के बारे में पूछा, तो उन्हें सवाल पूछने का तरीका पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि उनका अनुभव कोई अकेला मामला नहीं था।

उन्होंने कहा, "मैं अकेली ऐसी महिला नहीं हूं जिसे किसी शादीशुदा मर्द से प्यार हुआ हो, ऐसी कई महिलाएं हैं। हालात ऐसे थे कि हम साथ काम करते थे, एक-दूसरे की ओर आकर्षित हुए और प्यार हो गया।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kajal Sharda🦋 (@kajalraghwani)

 

क्या वाकई काजल से प्यार करते थे खेसारी

बाद में, जब मनीष ने काजल से पूछा कि क्या खेसारी भी उनसे प्यार करते थे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'क्या कोई सिर्फ टाइमपास के लिए पांच साल तक साथ रहेगा? उन्हें कभी कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो उनसे उतना ही प्यार करे जितना मैं करती हूं। वह मुझे जिंदगी भर याद रखेंगे। आज भी, वह मुझे जरूर याद कर रहे होंगे।'

बता दें कि खेसारी लाल यादव की शादी चंदा देवी से हुई है। उनके दो बच्चे हैं। कई भोजपुरी फिल्मों में साथ काम करने के दौरान वे काजल को डेट करने लगे थे। उनका यह रिश्ता पांच साल तक चला और फिर साल 2024 में वो अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- 'रात में आया और...' Swara Bhaskar से शराब के नशे में डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, आधी रात को खटखटाया दरवाजा

यह भी पढ़ें- Priyanka Chahar Choudhary करेंगी Ankit Gupta से शादी? ब्रेकअप के बाद 'नागिन' एक्ट्रेस के बयान से चौंके फैंस