विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chahar Choudhary करेंगी Ankit Gupta से शादी? ब्रेकअप के बाद 'नागिन' एक्ट्रेस के बयान से चौंके फैंस

Published: Wed, 30 Sep 2026 05:01 PM (IST)

टीवी की फेवरेट नागिन प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अंकित गुप्ता संग शादी को लेकर एक रैपिड फायर ...और पढ़ें

अंकित गुप्ता को प्रियंका चाहर ने बताया मैरिज मटीरियल/ फोटो-इंस्टाग्राम

अंकित गुप्ता को प्रियंका चाहर ने बताया मैरिज मटीरियल/ फोटो-इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्रियंका चाहर ने अंकित गुप्ता को बताया 'मैरिज मटीरियल'

  2. ब्रेकअप के बाद भी अंकित से शादी करने की इच्छा जताई

  3. 2025 में हुआ था अंकित-प्रियंका का ब्रेकअप

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता एक समय पर टीवी के सबसे लवेबल कपल्स में से एक थे। जब वह बिग बॉस में आए थे तो दोनों की जोड़ी को फैंस ने बहुत प्यार दिया। हालांकि, बीते साल कपल के ब्रेकअप की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया था।

अब हाल ही में नागिन एक्ट्रेस ने पहली बार अंकित गुप्ता से ब्रेकअप के बाद कुछ ऐसा कहा है, जिससे उनके चाहने वालों के मन में एक बार फिर से उम्मीद जग सकती है।

शादी के लिए प्रियंका चाहर चौधरी की पसंद हैं अंकित गुप्ता

प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों राइज एंड फॉल सीजन 2 में नजर आ रही हैं, जिसमें वह 4 लाख की मोटी राशि पाकर पहले वीक में रूलर बनकर बैठी हैं। हालांकि, इस बीच ही बालाजी टेलीफिल्मस के पॉडकास्ट 'ऑनेस्टली वाय नॉट' से उनका एक बयान खूब वायरल हो रहा है। जब शो में प्रियंका के साथ किल-मैरी और हुकअप का रैपिड फायर खेला गया तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि वह अभिषेक मल्हान को किल करेंगी, नागिन 7 के को-स्टार नमिक पॉल से हुकअप और अंकित गुप्ता से शादी।

प्रियंका ने आगे इन तीनों विकल्प को चुनने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, "मैं अभिषेक को किल करना चाहूंगी, क्योंकि उससे मेरा थोड़ा झगड़ा चल रहा है। हुकअप मैं अपने को स्टार नमिक पॉल के साथ करुंगी, क्योंकि मैं उनको नाराज नहीं कर सकती । शादी मैं अंकित से करुंगी, क्योंकि वह मैरिज मटीरियल हैं।"

Screenshot 2026-09-30 165625

मन में कोई पछतावा नहीं रखतीं प्रियंका चाहर

प्रियंका चाहर के अंकित को मैरिज मटीरियल बताने के बाद जब एक्ट्रेस से ये पूछा गया कि क्या उन्हें एक्टर से ब्रेकअप का कोई रिग्रेट है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए नागिन एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे मेरी जिंदगी में किसी भी चीज का पछतावा नहीं है, जो निर्णय मैंने लिया है, वह मेरे लिए अच्छा है।" प्रियंका से जब यह पूछा गया कि क्या भविष्य में वह अंकित गुप्ता के साथ दोबारा आने पर विचार कर सकती हैं, तो उन्होंने कहा, "एक्स को एक्स ही रहने दो।"

Untitled design (58)

प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की पहली मुलाकात सरगुन मेहता के शो उडारिया में हुई थी। वहीं से दोनों की क्लोज फ्रेंडशिप शुरु हुई। बिग बॉस 16 में जब दोनों ने हिस्सा लिया तो उनकी बॉन्डिंग और भी स्ट्रॉन्ग हो गई थी। दोनों के ब्रेकअप की जानकारी तब मिली, जब कपल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया।

यह भी पढ़ें- राजा बनेगा रंक...नागिन मारेगी डंक, आ गई Rise And Fall 2 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, सहवाग के शो में होगा खूब बवाल

यह भी पढ़ें- 36 घंटे की शिफ्ट, 40 घंटे बाद नींद; प्रियंका चाहर चौधरी ने बयां किया Naagin 7 की शूटिंग का भयानक दर्द!