राजा बनेगा रंक...नागिन मारेगी डंक, आ गई Rise And Fall 2 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट, सहवाग के शो में होगा खूब बवाल
राइज एंड फॉल सीजन 2 इस बार दर्शकों को उनकी कुर्सी से जरा भी इधर उधर नहीं होने देगा। सहवाग ...और पढ़ें

राइज एंड फॉल 2 कंटेस्टेंट की लिस्ट हुई आउट/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बेहद दिलचस्प है राइज एंड फॉल 2 कंटेस्टेंट की लिस्ट
रियलिटी शो के नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की बेताबी
स्वरा भास्कर समेत इस बार रूलर और वर्कर बनकर लड़ेंगे ये स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 की घोषणा कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने की थी। जिसके साथ ही उन्होंने बताया था कि इस सीजन की होस्टिंग की कमान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग संभाल रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने राइज एंड फॉल 2 के 15 कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट भी आउट कर दी है, जो शो में खूब बवाल मचाते हुए दिखाई देंगे।
15 कंटेस्टेंट को मिलेगी राइज एंड फॉल 2 में एंट्री
वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 से मेकर्स ने हाल ही में कंटेस्टेंट की डिटेल्स के साथ एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार नए सीजन में कुल 15 कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। प्रोमों में जिन कंटेस्टेंट्स की झलकियां दिखाई गई हैं, उनमें प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला शामिल हैं।
प्रोमों को देखकर ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रूलर बनकर पैलेस में रहने और वर्कर बनकर टूटे फूटे खंडर से बचने के लिए 15 लोगों के बीच खूब राजनीति और स्ट्रेंथ गेम देखने को मिलेगी। प्रियंका और स्वरा भास्कर के डायलॉग्स ने फैंस के बीच शो को देखने की बेताबी को दोगुना बढ़ा दिया है।

रूलर टू वर्कर के गेम में एंट्री लेने के लिए एक्साइटेड फैंस
बिग बॉस में अपना गेम दिखा चुकीं प्रियंका चाहर चौधरी ने राइज एंड फॉल 2 में एंट्री को लेकर कहा, "मैंने अलग-अलग टीवी रियलिटी शोज किए हैं, लेकिन राइज एंड फॉल 2 खेल को एक नया आयाम दे रहा है। रूलर से वर्कर बनना, आपकी पोजीशन इधर उधर होना यह एक अनुभव होगा, जिसे जीने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। रियलिटी शोज ने मुझे खुद की इंस्टिंक्ट पर भरोसा करना सिखाया है। मैं नए गेम में एंट्री लेने के लिए बिल्कुल तैयार हूं।"
स्वरा भास्कर ने कहा, "मै हमेशा ऐसी इंसान रही हूं, जो खुलकर अपनी राय सामने रखती हूं, तो राइज एंड फॉल 2 मेरे लिए एक अनुभव होने वाला है। यहां पर कई ऐसी पर्सनेलिटीज आ रही हैं, जिनके नजरिए एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मैं शो के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं।"
कब से प्राइम वीडियो पर आएगा राइज एंड फॉल 2?
राइज एंड फॉल 2 की कंटेस्टेंट की लिस्ट बड़ी ही दिलचस्प है। क्रिकेटर सहवाग जहां शो की मेजबानी संभालेंगे,तो वही अपने-अपने फील्ड के महारथी क्या नया लेकर आंएगे यह देखना फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होगा। यह रियलिटी शो 26 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियों पर स्ट्रीम होगा।
