Move to Jagran APP

Kabir Singh Box Office Collection Day 24: Super 30 के बावजूद शाहिद कपूर की फ़िल्म ने कमा लिये इतने करोड़

Kabir Singh Box office collection Day 24 चौथे हफ़्ते में कबीर सिंह की मुक़ाबला रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 के साथ होगा और सुपर 30 की रफ़्तार प्रभावित होने की आशंका है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 04:54 PM (IST)
Kabir Singh Box Office Collection Day 24: Super 30 के बावजूद शाहिद कपूर की फ़िल्म ने कमा लिये इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएन। Kabir Singh Box Office Collection Day 24: सुपर 30 की रिलीज़ के बावजूद शाहिद कपूर की फ़िल्म कबीर सिंह ने चौथे वीकेंड में 10 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है, जिसके साथ अब कबीर सिंह का लाइफ़ टाइम कलेक्शन 260 करोड़ पर पहुंच गया है।  

loksabha election banner

12 जुलाई को फ़िल्म का चौथा हफ़्ता शुरू हो गया था। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, चौथे शुक्रवार को फ़िल्म ने 2.54 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़ और रविवार को 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसे मिलाकर चौथे वीकेंड में फ़िल्म ने 10.34 करोड़ जमा कर लिये। इसके साथ ही कबीर सिंह का 24 दिनों का कलेक्शन 259.94 करोड़ हो गया। ग़ौरतलब है कि चौथे हफ़्ते में कबीर सिंह की मुक़ाबला रितिक रोशन की फ़िल्म सुपर 30 के साथ होगा और सुपर 30 की रफ़्तार प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि कबीर सिंह साल 2019 की Highest Grosser पहले ही बन चुकी है। 

यह भी पढ़ें: दूसरे वीकेंड में SpiderMan Far From Home की कमाई में उछाल, कबीर सिंह पीछे

कबीर सिंह 21 जून को रिलीज़ हुई थी। तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की रीमेक होने के चलते कबीर सिंह से ठीकठाक बिज़नेस की उम्मीद थी, मगर बॉक्स ऑफ़िस पर इस क़दर छा जाएगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। कबीर सिंह ने पहले हफ़्ते में ही अपने तेवर दिखाते हुए 134.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस 78.78 करोड़ रुपये रहे थे। वहीं, तीसरे हफ्ते में कबीर सिंह को 36.40 करोड़ मिले। 

ओरिजिनल अर्जुन रेड्डी से बड़ी सक्सेस

कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफ़िस पर ओरिजिनल फ़िल्म अर्जुन रेड्डी को पीछे छोड़ दिया है। 2017 में रिलीज़ हुई तेलुगु फ़िल्म अर्जुन रेड्डी भी बहुत बड़ी हिट थी, जिसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 50 करोड़ से अधिक रहा था। फ़िल्म के हीरो विजय देवरकोंडा की यह सबसे बड़ी कामयाबी थी। 

कबीर सिंह नहीं देखना चाहते अर्जुन रेड्डी

यह भी पढ़ें: Top 10 Opening weekend collection में सुपर 30 की एंट्री, उरी हुई बाहर

कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफ़िस पर गदर मचा दिया, मगर ओरिजिनल फ़िल्म अर्जुन रेड्डी के लीड एक्टर विजय देवरकोंडा को इस फ़िल्म को नहीं देखना चाहते। मीडिया से बातचीत करते हुे जब विजय से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा- शाहिद ने फ़िल्म की है और उन्होंने इस किरदार को निभाया है। मेरे लिए इसमें देखने के लिए कुछ नया नहीं है। मुझे कहानी मालूम है। मैंने फ़िल्म की है। मैं इसे फिर क्यों देखूंगा?

कबीर सिंह की कहानी एक जीनियस मेडिकल स्टूडेंट और सर्जन की लव स्टोरी है, जो दिमाग से तेज़ लेकिन बेहद एग्रेसिव है। फ़िल्म में कियारा आडवाणी ने शाहिद कपूर की प्रेमिका का रोल निभाया है।

यह भी पढ़ें: ओपनिंग वीकेंड में सुपर 30 की बढ़ी डिमांड, इतनी हुई कमाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.