Kaali Kheti Teaser: देहाती भूत का खौफनाक रहस्य जैकी श्रॉफ की 'काली खेती', रूह कंपाने वाला टीजर हुआ रिलीज
अभिनेता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म काली खेती का खतरनाक टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है।

जैकी श्रॉफ का टीजर रिलीज (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
सामने आया काली खेती का लेटेस्ट टीजर
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर लीड एक्टर
इस दिन रिलीज होगी हॉरर थ्रिलर फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से अभिनेता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और शरद केलकर स्टारर अपकमिंग फिल्म काली खेती का नाम चर्चा में बना हुआ है। गांव देहात की डरावनी लोक कथाओं पर आधारित इस मूवी का लेटेस्ट टीजर अब मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया गया।
काली टीजर का टीजर (Kaali Kheti Teaser) काफी वाकई काफी खतरनाक है, जिसका अंदाजा आप इसे देखकर आसानी से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का ये टीजर कैसा है।
रिलीज हुआ काली खेती का टीजर
गौर किया जाए काली खेती के लेटेस्ट टीजर की तरफ तो इसमें एक ऐसे गांव की कहानी दिखाई गई है, जो किसी अनजानी ताकत के साये में जीने को मजबूर है। यहां खेती मानो एक जीवंत शक्ति बन गई है, जिसने गांव और वहां रहने वाले लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। ग्रामीण भारत से जुड़ी एक जानी-पहचानी चीज को डर और रहस्य से जोड़ना फिल्म के इस कॉन्सेप्ट को दिलचस्प बनाता है।
यह भी पढ़ें- 23 अक्टूबर को रूह कंपाने आ रही नई Horror Film, गांव की 'काली खेती' में दबे हुए राज दहलाएंगे दिल
-1793703957779.webp)
मेकर्स ने इस रहस्यमयी ताकत के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है और टीजर के दृश्यों के जरिए कहानी की उत्सुकता बनाए रखी है। काली खेती के इस टीजर में जैकी श्रॉफ अपने दमदार अंदाज से खास प्रभाव छोड़ते हैं। वहीं, शरद केलकर की प्रभावशाली मौजूदगी कहानी के रहस्य को और गहरा करती है। दोनों कलाकार अपने किरदारों के बारे में ज्यादा कुछ जाहिर नहीं करते, लेकिन उनकी झलक से साफ है कि फिल्म की इस रहस्यमयी दुनिया में दोनों की अहम भूमिका है।
फिल्म की सबसे दिलचस्प बात इसकी कहानी और ग्रामीण परिवेश है। हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों की कहानियां अक्सर पारंपरिक भूत-प्रेत और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती रही हैं, लेकिन ग्रामीण भारत की लोककथाओं और मान्यताओं में डर और रहस्य की कई अनकही कहानियां छिपी हैं।
कब रिलीज की जाएगी काली खेती
बात की जाए काली खेती के बारे में तो हरीस इम्तियाज खान के लेखन और निर्देशन में बनी इस फिल्म को सना खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के साथ नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनी काली खेती को इसी महीने 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।