JR NTR को टक्कर देगा 138 फिल्में करने वाला एक्टर, Dragon में निभाएगा बड़ा रोल
साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ड्रैगन में अब एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री हो गई है।

जूनियर एनटीआर की ड्रैगन (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म ड्रैगन
ड्रैगन में नजर आएगा बॉलीवुड का ये एक्टर
अगले साल रिलीज होगी साउथ मूवी ड्रैगन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता के तौर पर जूनियर एनटीआर को जाना जाता है। हाल ही में उनके जन्मदिन के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म ड्रैगन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, जिसमें एनटीआर खतरनाक लुक में नजर आए।
केजीएफ और सालार जैसी फ्रेंचाइज के निर्देशक प्रशांत नील की इस मास एक्शन थ्रिलर में अब बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है, जो 138 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुका है। आइए जानते हैं कि वह कलाकार कौन सा है।
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में नजर आएगा ये एक्टर
जिस हिंदी सिनेमा के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह 80 के दशक के सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। 69 साल की उम्र में भी वह कलाकार काफी फिट है और लगातार फिल्मों में काम कर रहा है। दरअसल यहां बात किसी और की नहीं बल्कि अनिल कपूर की जा रही हैं। जी हां जूनियर एनटीआर की ड्रैगन में अनिल की एंट्री हो गई है और वह इस साउथ मूवी में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें- Dragon Teaser: थिएटर्स में तबाही मचाने को तैयार Junior NTR, KFG डायरेक्टर संग नई फिल्म की बर्थडे पर दिखी झलक

अनिल कपूर ने खुद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ड्रैगन में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि की है और बताया है कि वह फिल्म में रघुवीर राठौड़ का कैरेक्टर प्ले करते हुए नजर आएंगे, जोकि नारकोटिक्स ब्यूरो का चीफ पुलिस ऑफिसर होगा। ड्रैगन में अनिल की एंट्री होने से अब इस मूवी कास्ट को और अधिक मजबूत मिल गई है।
Power. Precision. Presence.
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 24, 2026
Introducing Raghuveer Rathod Chief of Narcotics Bureau, India. pic.twitter.com/rfCyF38m3y
माना जा रहा है कि ड्रैगन में अनिल कपूर का किरदार जूनियर एनटीआर को टक्कर देता हुआ नजर आ सकता है। हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मालूम हो कि सिर्फ ड्रैगन ही नहीं बल्कि आने वाले समय में अनिल बतौर एक्टर शाह रुख खान की किंग में भी दिखेंगे।
कब रिलीज होगी ड्रैगन
जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ड्रैगन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के साथ-साथ मेकर्स ने ये साफ किया था कि ये एक्शन थ्रिलर फिल्म अगले साल 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में एंट्री मारेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की अन्य कास्ट का भी खुलासा किया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।