विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dragon Teaser: थिएटर्स में तबाही मचाने को तैयार Junior NTR, KFG डायरेक्टर संग नई फिल्म की बर्थडे पर दिखी झलक

Published: Wed, 20 May 2026 07:57 AM (IST)

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है।

जूनियर एनटीआर की अगली मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

जूनियर एनटीआर की अगली मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 43वां जन्मदिन मना रहे हैं जूनियर एनटीआर

  2. केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील संग अगली फिल्म

  3. बर्थडे पर फैंस को जूनियर एनटीआर का सरप्राइज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में बात की जाए तो उसमें जूनियर एनटीआर (Happy Birthday NTR) का नाम जरूर शामिल होगा। 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रैगन की पहली झलक देखने को मिली है,

जिसका डायरेक्शन केजीएफ (KGF) और सालार (Saalar) जैसी धांसू एक्शन थ्रिलर बनाने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। एक्शन और रोमांच से भरपूर जूनियर एनटीआर की इस अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक देखकर आपकी भी एक्साइमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है।

जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म

लंबे समय से निर्देशक प्रशांत नील संग जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सालों पहले इसका आधिकारिक एलान किया गया था और इसे औपचारिक टाइटल एनटीआर नील दिया गया। जूनियर एनटीआर की इस आने वाली फिल्म का प्रोडक्शन हाउस मैत्री फिल्म्स है, जो पुष्पा (Pushpa) फ्रेंचाइज के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- JR Ntr और जाह्नवी कपूर की Devera: Part 2 नहीं हुई डिब्बाबंद, मेकर्स के बताया कब तक रिलीज होगा सेकंड पार्ट?

junior ntr (1)

अब मैत्री फिल्म्स जूनियर एनटीआर की तकदीर बदलने के लिए तैयार है और उनके जन्मदिन पर अपकमिंग मूवी ड्रैगन का फर्स्ट लुक और टाइटल रिवील किया है। जूनियर एनटीआर की ड्रैगन (Dragon Teaser) की पहली झलक में उनका धांसू अंदाज नजर आ रहा है और इसे देख साफ कहा जा सकता है कि आने वाले समय में ये साउथ सुपरस्टार सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक तबाही मचाता हुआ नजर आएगा।

junior ntr

बर्थडे पर ड्रैगन के ये ग्लिम्पस (Dragon Glimpse) वाकई में शानदार हैं। इस मूवी के जरिए जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को जन्मदिन पर खास सरप्राइज दिया है और ड्रैगन की पहली झलक देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है। 

 एनटीआर को लगाया गले

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एनटीआर और प्रशांत नील के इस जादू की झप्पी की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है-और फिर, गले लगना…। आलम ये है कि इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

ntr

बदलेगी जूनियर एनटीआर की किस्मत

बतौर अभिनेता जूनियर एनटीआर के लिए बीता समय कुछ खास नहीं गुजरा है। उनकी बहुचर्चित फिल्म देवरा पार्ट-1 और बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में अब निर्देशक प्रशांत नील (Prashanth Neel) की फिल्म ड्रैगन जूनियर एनटीआर को काफी उम्मीदें रहेंगी।

माना जा रहा है ड्रैगन (Dragon) के जरिए जूनियर एनटीआर भविष्य में सॉलिड कमबैक करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म अभिनेता के करियर की 31वीं मूवी होने वाली है। फिल्म में एनटीआर के साथ रुक्मणी वसंत (rukmini vasanth) नजर आएंगीं। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी दिखने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- JR NTR की हॉस्पिटल विजिट के दौरान हुआ हादसा! पुलिस ने किया लाठीचार्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।