यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Junior Mehmood Last Rites: जूनियर महमूद को आखिरी अलविदा कहने पहुंचे सेलेब्स, हाथ में तस्वीर थामे दिखे जॉनी लीवर
Junior Mehmood Death हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार जूनियर महमूद यानी नईम सैय्यद अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। शुक्रवार ...और पढ़ें

HighLights
- जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
- कैंसर से हुई जूनियर महमूद की मौत
- 67 साल में दुनिया को कहा अलविदा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Junior Mehmood Died: 8 दिसंबर यानी आज का दिन बॉलीवुड के लिए बेहद बुरा दिन रहा। मशहूर हास्य कलाकार जूनियर महमूद ने आज के दिन इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 67 साल की उम्र में जूनियर महमूद यानी नईम सैय्यद का निधन हो गया है।
जूनियर महमूद की देहांत की खबर सुनकर हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स का दिल टूट गया है। ऐसे में अभिनेता को आखिरी अलविदा कहने के लिए इंडस्ट्री के कई फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं।
जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
लंबे अरसे तक अपनी कॉमिक टाइमिंग के जरिए हिंदी सिनेमा की फिल्मों से फैंस को गुदगुदाने वाले जूनियर महमूद की मौत से यकीनन सिनेमा जगत को बड़ा झटका लगा है। काफी दिनों से उनकी खराब सेहत को लेकर खबरों का बाजार गर्म था। ऐसे में अब उनके निधन की वजह से बॉलीवुड में शोक की लहर छाई गई है।
View this post on Instagram
इस बीच जूनियर महमूद के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम सेलेब्स उनके आवास पर एकजुट हुए हैं। इंस्टाग्राम पेज फिल्मीज्ञान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीवी सीरियल तारक मेहता उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा जूनियर महमूद की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे हैं।

View this post on Instagram
इसके अलावा जॉनी लीवर, आदित्य पंचौली, राज मुराद, राकेश बेदी और सुदेश भौंसले जैसी बॉलीवुड हस्तियां अपने दोस्त जूनियर महमूद को आखिरी अलविदा कहने के लिए पहुंची हैं। इस मौके की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें जॉनी लीवर और आदित्य पंचोली दिवंगत एक्टर की तस्वीर को थामें हुए नजर आ रहे हैं।
कैंसर से हुई जूनियर महमूद की मौत
जूनियर महमूद काफी समय से पेट के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय में बीमार होने के चलते 8 दिसंबर को जूनियर महमूद अपनी जिंदगी की जंग को हार गए। ऐसे में उनके निधन से यकीनन तौर पर उनके परिवार, तमाम फैंस और फिल्मी सितारों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
