258M व्यूज और Jubin Nautiyal के सुर, जन्माष्टमी पर सालों बाद छाया कल्ट भजन, सुनते ही मन का तूफान होता है शांत
जुबिन नौटियाल के सुरों से सजा एक भजन जन्माष्टमी के खास मौके पर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर 10 लाख के ज्यादा रील्स बन चुकी हैं।

जन्माष्टमी पर जुबिन नौटियाल के गाने की धूम/ फोटो- यूट्युब
HighLights
कृष्ण जन्माष्टमी पर खूब सुना जा रहा है भजन
जुबिन नौटियाल के भजन पर बनी 10 लाख रील्स
258 मिलियन व्यूज वाला भजन करता है मन को शांत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी की धूम 4 सितंबर को पूरे देशभर में देखने को मिल रही है। इस खास मौके पर सुबह से ही मंदिरो से लेकर लोगों के घरों तक में कान्हा का 12 बजे जन्मोत्सव की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरु हो गई हैं। कृष्ण भक्ति पर बने कई गाने और भजन भी लगातार बज रहे हैं।
हालांकि, कृष्ण भक्ति को दर्शाता जुबिन नौटियाल की आवाज में गाए एक भजन ने तो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा कब्जा कर लिया है। यह एक ऐसा भजन है, जो अगर आप आंखे बंद करके सुनेंगे, तो आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा और मन में उठ रहे तूफान को भी शांत कर देगा।
6 साल बाद खूब सुना जा रहा है कान्हा का भजन
जुबिन नौटियाल की आवाज में गाए जिस भजन का जिक्र हम आज अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 6 साल पहले साल 2020 में सिंगर ने गाया था। इस भजन के लिरिक्स हैं 'श्री कृष्ण' गोविंद 'हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव' है। यह एक भक्ति सॉन्ग है। जिसमें एक भक्त अपने कान्हा से गुजारिश कर रहा है कि वह उन्हें सभी मुश्किलों से पार लगाकर उनके जीवन को आसान बनाए।
जुबिन नौटियाल की आवाज से सजा ये गीत पिछले छह सालों में सबसे ज्यादा सुना जाने वाला भजन है। भजन का म्यूजिक जहां राज आशू ने दिया था, तो वहीं इसके लिरिक्स मुरली अग्रवाल ने लिखे थे। यह भजन भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज के बैनर तले बना है।

यूट्युब पर मिले हैं 258 मिलियन से ज्यादा व्यूज
कृष्ण भक्ति को दर्शाता ये भजन लोगों को कितना ज्यादा पसंद है, इस बात का अंदाजा आप भजन के यूट्युब व्यूज और इंस्टाग्राम रील व्यूज से लगा सकते हैं। 2020 में आया यह भजन यूट्युब पर 258 मिलियन यानी कि 25 करोड़ 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया है।
Video Credit- T-Series
भजन 'हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव' इंटरनेट पर एक बार फिर से छाया हुआ है, जिस पर अब तक रील्स पर 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। भजन पर यूजर्स ने लिखा, "मैं मुस्लिम हूं, लेकिन इस सोलफुल गाने को सुनकर मेरी आंखो से आंसू आ गए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह गीत मुझे पता नहीं क्यों पर मन में बहुत शांति देता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे पता नहीं क्यों जब ये गाना मैने पहली बार सुना तो मैं रो दिया।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।