Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता Sharad Kapoor पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, Shah Rukh Khan की फिल्म जोश में आए थे नजर

    Updated: Sat, 30 Nov 2024 02:20 PM (IST)

    शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म जोश में शरद कपूर (Sharad Kapoor) को देखा गया था। इसके अलावा भी शरद कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। अब अभिनेता यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके ऊपर 32 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    Hero Image
    एक्टर शरद कपूर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शरद कपूर अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहते हैं। शाह रुख खान की फिल्म जोश में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया था, लेकिन अब एक्टर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। 32 वर्षीय महिला ने एक्टर शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने इस पूरे मामले में खार पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल अभिनेता ने पूरे मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया है। 

    Photo Credit- Instagram

    एक 32 वर्षीय महिला ने शरद कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि 'शरद ने उन्हें प्रोफेशनल काम के सिलसिले में घर बुलाया। इसके बाद वहां उनके साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।' 

    ये भी पढ़ें- 2025 में थिएटर से बाहर निकलने की नहीं मिलेगी फुर्सत, एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांस तक फिल्मों को तक, देखें पूरी लिस्ट...

    शरद ने महिला को बुलाया अपने घर

    IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की दोस्ती शरद कपूर के साथ सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने वीडियो कॉल पर बात की। शरद ने महिला को कहा कि वह उनसे शूटिंग के सिलसिले में बात करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें खार में अपने ऑफिस में बुलाया, लेकिन लोकेशन पर पहुंचने के बाद महिला को पता चला कि वह शरद का ऑफिस नहीं, बल्कि घर था।

    पीड़िता ने लगाया एक्टर पर आरोप

    पीड़िता की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जब वह एक्टर शरद के घर पहुंची तो उसे तीसरी मंजिल पर बुलाया गया और एक व्यक्ति ने दरवाजा खोला। इसके बाद शरद ने अंदर से आवाज देकर उन्हें बेडरूम में बुलाया। महिला का यह भी कहना है कि शरद ने शाम के समय उन्हें अभद्र मैसेज भेजे। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने एक करीबी मित्र को दी और फिर खार पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    Photo Credit- IMDB

    शरद कपूर का फिल्मी करियर

    अभिनेता शरद को जोश, एलओसी कारगिल, लक्ष्य जैसी फिल्मों में देखा गया है। उनके अभिनय की तारीफ भी लोग लगातार करते हैं, लेकिन वह अब पर्सनल जिंदगी पर लगे आरोपों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75 और 79 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    ये भी पढ़ें- साउथ सिनेमा के वो 5 सुपरस्टार्स, जिनके सामने बॉलीवुड सितारों को भूल जाते हैं फैंस