यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PAK के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद John Abraham की हीरोइन का बेतुका बयान, बोलीं- 'माता-पिता को भेजो वॉर लड़ने'
देशभर में पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भारतीय सेना की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की जा रही है जिसमें पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों का खात्मा किया गया है। इस मामले के बीच जॉन अब्राहम के साथ फिल्म लकीर में नजर आने वाली एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी ने एक हैरान करने वाला बयान दे दिया है।

HighLights
- एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी का बड़ा बयान
- ऑपरेशन सिंदूर के बाद किया ये पोस्ट
- इन मूवीज में नजर आ चुकी हैं नौहीद
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 मई की आधी रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। इस मामले को लेकर देशवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रहीं नौहीद सेरुसी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे फैंस पसंद नहीं कर रहे हैं
ऑपरेशन सिंदूर के बाद नौहीद ने पाकिस्तान के साथ वॉर शुरू न होने लेकर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या-क्या लिखा है।
नौहीद का विवादित पोस्ट
एक समय पर नौहीद सेरुसी को बॉलीवुड की सबसे गॉर्जियस और फेमस एक्ट्रेस में शुमार किया जाता था। हालांकि, अब वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं और अपने परिवार के साथ समय बीता रही हैं। सोशल मीडिया पर नौहीद काफी एक्टिव रहती हैं। जहां एक तरफ ऑपरेशन सिदूंर के समर्थन में कई बॉलीवुड सितारे सामने आए हैं, वहीं नौहीद सेरुसी मसले से हटकर अपने विचार रखते दिखी हैं। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट करते हुए लिखा है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: आतंकवाद को रौंदने वाली सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी हैं ये 5 फिल्में, जगाती है देशभक्ति का जज्बा
.jpg)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
वह कौन है जो वॉर चाहता है। अगर कोई है तो वह खुद जाकर लडे़, अपने माता-पिता, भाई-बहन और पार्टनर को युद्ध के मैदान में लड़ने भेजे। फिर अपने आपसे ये सवाल पूछे कि क्या सच में वह वॉर चाहता है।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
नौहीद सेरुसी का ये पोस्ट उस वक्त आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन का माहौल बना हुआ है और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में आपसी युद्ध के हालात भी बने हुए हैं। हालांकि, इस पोस्ट के सामने आने के बाद नौहीद को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है और लोग उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
इन मूवीज में नजर आ चुकी हैं नौहीद
साल 2003 में आई फिल्म सुपारी से नौहीद सेरुसी ने अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। लेकिन जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म लकीर से नौहीद को काफी लौकप्रियता हासिल हुई। उनकी पॉपुलर मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-
-
सुपारी
-
इंतेहा
-
लकीर
-
हॉलिडे
-
अनवर
-
किसान
-
कुर्बान
-
जय हो
बता दें कि आखिरी बार बतौर अभिनेत्री नौहीद साल 2015 में आई फिल्म जान की बाजी में नजर आई थीं। तब से वह एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक पर हैं।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor के बाद Hania Aamir और Mahira Khan का दोगला रिएक्शन, गुस्साए भारतीयों ने लिया आड़े हाथ