विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ एक्टर Jayaram के बेटे Kalidas ने रचाई शादी, पत्नी के साथ शेयर की वेडिंग फोटोज

Published: Sun, 08 Dec 2024 07:20 PM (IST)

मलयालम सिनेमा के एक्टर जयराम (Jayaram) के बेटे कालिदास जयराम (Kalidas Jayaram) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

जयराम के बेटे कालिदास ने की शादी (Photo Credit- Instagram)
जयराम के बेटे कालिदास ने की शादी (Photo Credit- Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के मशहूर कपल के तौर पर जयराम और पार्वती जाने जाते हैं। इन दिनों दोनों ही अपने बेटे कालिदास जयराम की खुशी का जश्न मना रहे हैं। दरअसल, मलयालम अभिनेता कालिदास रविवार को अपनी गर्लफ्रेंड तारिणी कलिंगरायार के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों की शादी से जुड़ी खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। 

केरल के गुरुवायुर मंदिर में हुई कपल की शादी

जयराम के बेटे कालिदास ने केरल के गुरुवायुर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत शादी की। खास बात है कि यह मंदिर उनके परिवार के लिए काफी स्पेशल है। जी हां, साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल और कालिदास के माता-पिता की शादी भी इसी मंदिर में हुई थी। दोनों ने करियर के पीक पर 7 नवंबर, 1992 को विवाह किया था और आज उन्हें पावर कपल के तौर पर जाना जाता है। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें 

अभिनेता कालिदास और मॉडल तारिणी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, 'HITCHED, और बुरी नजर के साथ दिल वाली इमोजी लगाई। तस्वीरों में कपल को लाल रंग के मैचिंग आउटफिट में देखा जा सकता है। लाल रंग की साड़ी में कालिदास की पत्नी तारिणी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, कालिदास ने लाल रंग का मुंडू पहना हुआ है।

ये भी पढ़ें- शुरू हुआ अनुराग कश्यप की बेटी का प्री-वेडिंग फंक्शन, होने वाले पति संग हल्दी में सनी दिखीं दुल्हनिया आलिया

View this post on Instagram

A post shared by Kalidas Jayaram (@kalidas_jayaram)

फैंस कालिदास और तारिणी के बीच का प्यार देखकर खुश हो गए हैं। प्रशंसक उनकी पोस्ट के कमेंट में लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि कालिदास और तारिणी के गले लगने और किसिंग सीन की फोटो पर फैंस सबसे ज्यादा प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही, उनके हमेशा खुश रहने की दुआएं करते नजर आ रहे हैं। तारिणी और कालिदास ने नवंबर में सगाई की थी। इससे पहले दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

Photo Credit- Instagram

शादी में इन मेहमानों ने की शिरकत

कालिदास और तारिणी की शादी में राजनीति से जुड़े कई लोगों ने भी शिरकत की। जयराम के बेटे को आशीर्वाद देने के लिए अभिनेता-सांसद सुरेश गोपी , केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री और लोक निर्माण और पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास और उनकी पत्नी वीना, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी और अन्य लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- Kalidas Jayaram Engagement: साउथ एक्टर कालिदास जयराम ने गर्लफ्रेंड तारिणी के साथ की सगाई, देखें खूबसूरत फोटोज