यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्मों से राजनीति में चली गईं जया प्रदा क्यों बनना चाहती थीं मीना कुमारी
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी लाइफ़ पर भी कभी बायोपिक बन सकती है. जया कहती हैं कि अभी उन्होंने अचीव ही क्या किया है?

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। जया प्रदा इन दिनों छोटे परदे पर एंड टीवी के शो ‘परफेक्ट पति’ को लेकर चर्चा में हैं. वह पहली बार छोटे परदे पर कदम रख रही हैं.
इन दिनों बॉलीवुड में कई बायोपिक फिल्में बन रही हैं.ऐसे में जब जया प्रदा से हमने जानने की कोशिश की कि उन्हें कभी किसी बायोपिक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला तो वह कौन होगा जिनकी बायोपिक का वह हिस्सा बनना चाहेंगी तो जया कहती हैं कि उनकी चाहत है कि उन्हें कभी मीना कुमारी का किरदार निभाने का मौका मिले,तो वह जरूर करना चाहेंगी. अगर उन्हें इसे लेकर किसी ने भी अप्रोच किया तो वो तुरंत हां कह देंगी . वह कहती हैं कि उनकी ज़िंदगी उन्हें काफी प्रभावित करती हैं.सिर्फ उनकी खूबसूरती ही नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का हर पहलू मुझे प्रभावित करता रहा है.
वहीं दूसरी तरफ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी लाइफ़ पर भी कभी बायोपिक बन सकती है. जया कहती हैं कि अभी उन्होंने अचीव ही क्या किया है? अभी तो उन्हें काफी मेहनत करनी है और काफी कुछ हासिल करना है. अभी तो वह काम कर ही रही हैं. फिल्मों में और राजनीति में उन्हें अब भी काम करते रहना है. कुछ समय पहले ऐसी खबरें आयी थीं कि जयललिता की बायोपिक के लिए जया प्रदा को अप्रोच किया गया है.
जया इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहती हैं कि हां यह सच है कि उन्हें अप्रोच किया गया था लेकिन फिर उसमें कुछ परेशानी हो गयी थी. उसी में रह गया. वह कहती हैं कि कौन भला उनका किरदार निभाना नहीं चाहेगा. वह ग्रेट लीडर तो थी ही. ग्रेट आर्टिस्ट भी थीं. बहुत कम वक्त में हम मिले थे लेकिन जब भी मिलते थे. बहुत प्यार देती थीं. उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के 100 साल पूरे होने पर मुझे अवॉर्ड दिया था. उनके हाथों से सम्मान पाकर मैं बहुत खुश हुई थी. इंडस्ट्री को वह बहुत प्यार करती थीं. उनका नहीं होना हमारे लिए लॉस है, क्योंकि इंडस्ट्री को उन्होंने मुखिया के रूप में सपोर्ट किया था. भले ही वह फिल्मों से दूर हो गयी थीं लेकिन इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए काफी काम करती थीं. उन्होंने तमिलनाडु के लिए काफी कुछ किया था.
