विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan: रिलीज से पहले 'जवान' की बल्ले-बल्ले, सेंसर बोर्ड में हुई पास, इतने घंटे की होगी शाह रुख की फिल्म

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Sun, 27 Aug 2023 11:59 AM (IST)

Jawan साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक जवान बस कुछ ही दिनों में थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म ...और पढ़ें

Jawan सेंसर बोर्ड में हुई पास। Photo-Twitter
Jawan सेंसर बोर्ड में हुई पास। Photo-Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan: 'गदर 2' (Gadar 2) की अपार सफलता के बाद अब सबकी नजरें शाह रुख खान की मच अवेटे ड फिल्म 'जवान' पर टिकी हैं। एक हफ्ते बाद फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर की चर्चा भी जोरों पर है। अब 'जवान' के लिए सेंसर बोर्ड की तरफ से गुडन्यूज मिली है। फिल्म को UA सर्टिफिकेट मिला है।

इतने घंटे की होगी जवान

शाह रुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' (Jawan) को सेंसर बोर्ड की तरफ से UA सर्टिफिकेट मिला है। यानी कि मूवी को टीनएजर्स भी देख सकेंगे। मूवी क्रिटिक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, शाह रुख की फिल्म सेंसर बोर्ड की तरफ से पास होने के बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। थिएटर्स में फिल्म का रन-टाइम 2 घंटे 49 मिनट 14 सेकंड का होगा।

जवान का नया टीजर

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर 'जवान' के ट्रेलर अनाउंसमेंट से जुड़े हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे। फैंस भी आस्क एसआरके (Ask SRK) सेशन में शाह रुख खान से उनकी फिल्म के ट्रेलर के बारे में सवाल कर रहे थे। तब किंग खान ने अपने चाहने वालों के साथ फिल्म का नया टीजर जारी किया था। 

शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर 'जवान' का वीडियो शेयर कर फैंस को खुश कर दिया था। मूवी में 'पठान' नॉट रमैया वस्तावैया पर थिरकते हुए नजर आ रहे थे। फिल्म के इस टीजर ने एक बार फिर दर्शकों की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल बढ़ा दिया था। 

कब रिलीज हो रही जवान?

एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। शाह रुख खान की फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ शाह रुख का फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और एक्शन देखने को मिलेगा।