विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut के मानहानि केस पर जावेद अख्तर ने खटखटाया सेशन कोर्ट का दरवाजा, समन जारी होने पर उठाया कदम

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Wed, 02 Aug 2023 02:00 PM (IST)

Javed Akhtar Moves To Sessions Court Against Summons In Kangana Ranaut Case बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और लेखक जावेद अख्तर ...और पढ़ें

Javed Akhtar Moves To Sessions Court Against Summons In Kangana Ranaut Case, Instagram
Javed Akhtar Moves To Sessions Court Against Summons In Kangana Ranaut Case, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Javed Akhtar Moves To Sessions Court Against Summons In Kangana Ranaut Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट और राइटर जावेद अख्तर के बीच एक लंबा कोर्ट केस चल रहा है। इस केस में अब अपडेट आई है। जावेद अख्तर ने अब सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

दरअसल, अंधेरी कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने केस में जावेद अख्तर को समन जारी किया है। इसके बाद लेखक ने सेशन कोर्ट का रुख किया है। जावेद अख्तर ने दावा किया है कि इस आदेश को जल्दबाजी और अनुचित तरीके से दिया गया, जो कानून का उल्लंघन और अपमान है।

कब होगी सुनवाई ?

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (अंधेरी अदालत) आर एम शेख ने 24 जुलाई को जावेद अख्तर के खिलाफ समन जारी किया और उन्हें 5 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए कहा। वहीं, सेशन कोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर करने के बाद मामले की सुनवाई अब 8 अगस्त को होगी।

जावेद अख्तर पर क्या है आरोप ?

कंगना रनोट ने जावेद अख्तर पर कई आरोप लगाए है, इनमें धमकाने और वसूली करने समेत चार आरोप है। मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ जबरन वसूली के आरोप हटा दिए है, लेकिन कहा कि उनके खिलाफ आपराधिक धमकी का मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार है।

क्या है मामला ?

कंगना रनोट और जावेद अख्तर के बीच ये विवाद साल 2021 में शुरू हुआ था। एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू जावेद अख्तर को लेकर बयानबाजी कर दी थी। जिसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोक दिया था।

विवाद के बीच कंगना के मीठे बोल

कानून विवाद के बीच हाल ही में कंगना रनोट ने जावेद अख्तर की तारीफ की थी। कुछ दिनों पहले जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो उनके पाकिस्तान विजिट का था। इवेंट में उन्होंने आतंकवाद पर निशाना साधा था।

लेखक ने दिया जवाब

जावेद अख्तर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था। इस वीडियो ने कंगना रनोट को भी इम्प्रेस किया और उन्होंने ट्विटर पर वीडियो को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। हालांकि, जावेद ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि कंगना उनके लिए कोई मायने नहीं रखती हैं।