विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुरुआत में लगा फर्जी मैसेज, IMDb पर चेक किया नाम...जतिन सरना को कैसे मिला 'Jailer 2' में खतरनाक विलेन का रोल?

Published: Thu, 29 Oct 2026 07:56 PM (IST)

जतिन सरना को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में खतरनाक विलेन वेद कल्पक का रोल एक दिलचस्प तरीके से मिला। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह एक फर्जी मैसेज है।

जतिन ने निभाया है विलेन का रोल (फोटो- जतिन इंस्टाग्राम)

जतिन ने निभाया है विलेन का रोल (फोटो- जतिन इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. जेलर 2 में निभाया खतरनाक विलेन का रोल

  2. शुरुआत में फर्जी मैसेज समझकर किया इग्नोर

  3. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार को पसंद आया था काम

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। इस मूवी में कई सारे स्टार्स थे लेकिन एक किरदार ने हमारा सबसे अधिक ध्यान खींचा।

हम बात कर रहे हैं जतिन सरना (Jatin Sarna) की जिन्होंने फिल्म में खतरनाक विलेन वेद कल्पक (Ved Kalpak) का किरदार निभाया है।

जेलर 2 में निभाया था विलेन का रोल

कहानी में वह एक शक्तिशाली क्रिमिनल सिंडिकेट का संचालन करते हैं, जिससे निपटने के लिए 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) को एक बार फिर मैदान में उतरना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कि जतिन को ये रोल कैसे ऑफर हुआ?

thejatinsarna_1792041672_4008256543308069987_1336784636

इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। जतिन इससे पहले रजनीकांत के साथ दरबार में काम कर चुके हैं। दरबार के लिए उन्होंने एक बहुत छोटा सा कैमियो रोल किया था और उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि कोई इसे याद रखेगा।

मैसेज भेजकर मांगी थी तस्वीरें

एक दिन अचानक जब जतिन सरना को 'जेलर 2' के लिए अपनी हालिया तस्वीरें भेजने का व्हाट्सएप मैसेज मिला, तो सबसे पहले उनके मन में यह सवाल था कि क्या यह मैसेज असली है।

मैसेज भेजने वाले ने खुद को 'जेलर' फिल्म का असिस्टेंट डायरेक्टर बताया और कहा कि उनकी टीम उन्हें इस फिल्म के सीक्वल में कास्ट करना चाहती है। सरना को यकीन ही नहीं हुआ और जवाब देने से पहले उन्होंने IMDb पर उनके बारे में पता किया।

thejatinsarna_1770032400_3823620870326258072_1336784636

जतिन को लगा फेक मैसेज है

जतिन ने कहा,'मुझे लगा कि शायद यह कोई रैंडम मैसेज हो। मैंने उनका नाम सर्च किया, तो पता चला कि उन्होंने सच में इस फिल्म पर काम किया है, जिसके बाद मैंने अपनी तस्वीरें भेज दीं।'

उन्होंने आगे कहा,'इसके बाद लगभग एक हफ्ते या दस दिन तक कोई बातचीत नहीं हुई। फिर जब उनका दोबारा फोन आया, तो उन्होंने बताया कि यह एक अहम रोल है और फिल्म में वे उस परिवार का हिस्सा हैं जो रजनी सर के खिलाफ खड़ा होता है।'

इसी बातचीत के जरिए सरना 'जेलर 2' से जुड़े और उन्हें रजनीकांत के साथ काम करने का दूसरा मौका मिला। इस पर आगे बात करते हुए जतिन ने कहा,‘दरबार में रजनी सर के साथ मेरा शायद ही कोई डायलॉग या लाइन थी। लेकिन इस बार, मुझे उनके साथ सीन करने और डायलॉग बोलने का मौका मिला।'

जतिन ने कहा,'यह किसी सपने से भी बढ़कर है। इंसान उम्मीद करता है कि उसे कम से कम एक बार तो ऐसा मौका मिले। इतने बड़े स्टार के साथ काम करने का एक और मौका मिलना, मेरे लिए बहुत बड़ी किस्मत की बात है।'

thejatinsarna_1792041672_4008256545178635017_1336784636

डायरेक्टर को पसंद आया था सरना का काम

कास्टिंग के दौरान उन्हें एक ऐसी बात पता चली, जिसने इस मौके को और भी खास बना दिया। सरना को पता चला कि डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार को ‘सेक्रेड गेम्स’ में उनका काम पसंद आया था और उन्होंने अपनी एक पिछली फिल्म के लिए भी उनके बारे में सोचा था। हालांकि तब वे साथ काम नहीं कर पाए, लेकिन डायरेक्टर को ‘जेलर 2’ के लिए वे याद रहे।

सरना के लिए यह इस बात का सबूत था कि कोई बेहतरीन परफॉरमेंस, फिल्म रिलीज होने के काफी समय बाद भी आपके लिए नए रास्ते खोल सकती है।

यह भी पढ़ें- Jailer 2 ने 14वें दिन बदल दिया ग्लोबल बॉक्स ऑफिस का पासा, बुधवार को कमाई के जादुई आंकड़े को किया पार

यह भी पढ़ें- 13वें दिन नहीं थमी Jailer 2 की कमाई की आंधी, वर्किंग डे में गर्दा उड़ा रही है 'थलाइवा' की फिल्म